फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP gears up for Delhi municipal corporations election plans to strong 13000 booth by samvaad

आप ने नगर निगम चुनाव के लिए कसी कमर: 24 फरवरी से 10 मार्च तक 13000 बूथों पर करेगी बूथ संवाद और भी है योजना

Thu, 24 Feb 2022 04:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 24 Feb 2022 04:18 PM IST
सार

प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में गोपाल राय ने कहा कि बूथ संवाद में हर बूथ पर सभी नए और पुराने सदस्यों को बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
AAP gears up for Delhi municipal corporations election plans to strong 13000 booth by samvaad
गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में तीनों नगर निगमों के चुनाव के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। आप 24 फरवरी से 10 मार्च तक 13,000 बूथों पर बूथ संवाद की घोषणा की। साथ ही 12 और 13 मार्च को 68 विधानसभा क्षेत्रों में नगर निगमों बदलाव यात्रा का भी ऐलान किया। यह यात्रा सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता, विधायक और पार्टी नेताओं के नेतृत्व में निकाली जाएगी।

विज्ञापन


आप के प्रदेश संयोजक एवं दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाय राय ने कहा कि बूथ संवाद में सभी नए और पुराने सदस्यों को बुलाकर नगर निगमों में भाजपा के भ्रष्ट शासन से निजात पाने और नगर निगमों में बदलाव को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


बूथ विजय अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 20-20 सक्रिय सदस्यों की कमेटी बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पांच दिसंबर से सदस्यता अभियान शुरू किया था, इस दौरान लगभग 20 लाख नए सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में गोपाल राय ने कहा कि बूथ संवाद में हर बूथ पर सभी नए और पुराने सदस्यों को बुलाया जाएगा। इस दौरान नगर निगमों में भाजपा के भ्रष्ट शासन व समस्याओं और इस परिस्थिति से निजात पाने के अलावा नगर निगम में बदलाव लाने व नगर निगम में आप की सरकार बनाने चर्चा की जाएगी।

इस मौके पर आप के नगर निगमों में प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि राजधानी ओर समस्याएं ही समस्याएं है। इसके लिए भाजपा शासित नगर निगम जिम्मेदार है। इस कारण लगभग 99 प्रतिशत दिल्ली वाले नगर निगमों में बदलाव चाहते हैं, और नगर निगमों में आप की सरकार चाहते हैं।


दरअसल भाजपा ने दिल्ली को बदसूरत बनाया हुआ है। उन्होंने दिल्ली को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। पहले दिल्ली को कुतुबमीनार आदि से जाना जाता था, लेकिन आज उसे कूड़े के तीन पहाड़ों के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed