{"_id":"ac254fcda81d5562f0755d6c48a84f1d","slug":"aap-files-petition-in-supreme-court-against-president-rule-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP की राष्ट्रपति शासन के खिलाफ कोर्ट में याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP की राष्ट्रपति शासन के खिलाफ कोर्ट में याचिका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Feb 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को दिल्ली में राष्ट्रपति शासन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन
पार्टी का मानना है कि केंद्र द्वारा दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गलत है। इस बारे में अरविंद केजरीवाल अपनी राय पहले ही जाहिर कर चुके हैं। याचिका में कहा गया है कि एक बहुमत वाली सरकार के निर्णय को उप राज्यपाल मानने के लिए बाध्य हैं।
केजरीवाल का कहना है कि कोई भी सरकार बहुमत में है या नहीं इसका फैसला विधानसभा में विश्वास मत द्वारा होता है या फिर वित्त विधेयक पास कराकर। हमारी सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत भी जीता है और वित्त विधेयक को भी पास करवा लिया था। फिर दिल्ली सरकार की सिफारिश को उप राज्यपाल ने किस नियम के तहत नहीं माना।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि संविधान के मुताबिक एक बहुमत वाली सरकार की हर सिफारिश को मानने के लिए दिल्ली के उप राज्यपाल बाध्य हैं।