फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap files case against vk singh on faridabad dalit family controversial statement

आप ने थाने में दर्ज कराई वीके सिंह के खिलाफ शिकायत

Fri, 23 Oct 2015 01:16 PM IST
Updated Fri, 23 Oct 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
aap files case against vk singh on faridabad dalit family controversial statement

पूर्व सेना प्रमुख और विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह के बयान पर राजनीति तेज हो गई है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने उनके बयान पर पुलिस में औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पार्टी ने आज दिल्ली के प्रसाद नगर थाने में वीके सिंह के खिलाप एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। आप का आरोप है कि मंत्री जी ने दलितों के मारे जाने की तुलना कुत्ते को ईंट मारने से की है।
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार को दशहरे के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की थी कि अगर मोदी जी सच में दशहरा मनाना चाहते हैं तो उनको अपने कैबिनेट को बुराई और अहंकार से मुक्त करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने ये तक कहा कि दशहरे के दिन शाम होने से पहले वीके सिंह को कैबिनेट से बाहर निकाल देना चाहिए। वीके सिंह के बयान पर केजरीवाल ने कल ही कहा था कि उनका बयान बेहद शर्मनाक है और उनके खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत तुरंत केस दर्ज किया जाना चाहिए।

पूर्व सेना प्रमुख ने फरीदाबाद में दलित परिवार को जिंदा जलाए जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि इस मामले से केंद्र सरकार का कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने इस मामले की तुलना कुत्ते को ईंट मारने से करते हुए कहा था कि अगर कोई किसी कुत्ते को ईंट मार दे तो इसके लिए सरकार को दोषी कैसे माना जा सकता है।

'ऐसे पत्रकारों को पागलखाने भेजो'

aap files case against vk singh on faridabad dalit family controversial statement

वीके सिंह इतने पर ही नहीं रुके बल्कि, बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के लोनी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने बयान के लिए पत्रकारों को ही दोषी करार दे दिया।

सिंह ने पत्रकारों को लानत देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। ऐसे पत्रकारों को तो आगरा के पागलखाने भेज देना चाहिए।

हालांकि, मामले के तूल पकड़ने के बाद देर शाम वीके सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया पर सफाई देते हुए माफी भी मांगी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

इस बीच उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी वीके सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मांग की कि ऐसे मंत्री को तुरंत ही बर्खास्त कर जेल भेजना चाहिए।

उधर अपने सांसदों और मंत्रियों के बयानों से पेरशानी में घिर चुकी भाजपा नेता और वित्त मंत्री अरुण जेटली इसी मसले पर बात करने के लिए आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed