फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap female legislators ask CCTV as a gift from lg

आप की महिला विधायकों ने एलजी से तोहफे में मांगा सीसीटीवी, सोशल मीडिया पर चलाई मुहिम

Sun, 26 Aug 2018 11:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Aug 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
aap female legislators ask CCTV as a gift from lg
anil baijal

रक्षाबंधन के दिन आम आदमी पार्टी (आप) की महिला विधायकों और पदाधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे के हक में सोशल मीडिया पर अभियान चलाया। उन्होंने उपराज्यपाल अनिल बैजल को टैग करके ट्वीट किया कि सीसीटीवी की फाइल मंजूर कर वह दिल्ली की सभी बहनों को सबसे बड़ा तोहफा दे सकते हैं। महिला प्रतिनिधियों ने इसके लिए बाकायदा अपने वीडियो भी शेयर किए।

विज्ञापन


दिल्ली में सीसीटीवी लगवाने के मसले पर एलजी और सरकार के बीच लंबे समय से टकराव चल रहा है। सीसीटीवी कैमरे लगवाने की दिल्ली सरकार की योजना की फाइल मंजूर करने से पहले उपराज्यपाल ने इसके कानूनी पहलुओं का अध्ययन करने के लिए एक कमेटी का गठन किया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पूरी सरकार और पार्टी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। मुख्यमंत्री ने यहां तक आरोप लगाया था कि भाजपा उपराज्यपाल के माध्यम से सीसीटीवी प्रोजेक्ट में अड़ंगा लगा रही है। उनका कहना है कि सीसीटीवी लग जाने से भाजपा और कांग्रेस वाले चुनाव में शराब और पैसा नहीं बांट सकेंगे।
विज्ञापन


रक्षाबंधन के दिन रविवार को आप की महिला विधायकों और पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाला। पार्टी विधायकों ने मांग की कि उपराज्यपाल सीसीटीवी प्रोजेक्ट की फाइल मंजूर कर लेते हैं तो दिल्ली की सभी बहनों के लिए यह सबसे बड़ा तोहफा होगा। विधायक अलका लांबा ने लिखा कि रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर नन्ही बच्चियों ने राष्ट्रपति को राखी बांधी। ऐसे में उपराज्पाल से गुजारिश है कि वह सीसीटीवी की फाइल पास कर दिल्ली की बहन-बेटियों की रक्षा के वायदे को पूरा करें। रक्षाबंधन का दिन इसके लिए सबसे बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, महिला विंग की दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष रिचा पांडेय मिश्रा ने कहा कि इस रक्षाबंधन उपराज्यपाल राखी के उपहार के बदले दिल्ली की बहनों को सीसीटीवी कैमरा लगवाने का तोहफा दे दें। इससे दिल्ली की महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी।


पूरी पार्टी ने दिया महिला विधायकों का साथ
महिला विधायकों के इस अभियान को बाद में पूरी पार्टी ने समर्थन दिया। पार्टी पदाधिकारियों ने इससे जुड़े मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किए। आप प्रवक्ता व विधायक सौरव भारद्वाज ने कहा कि राखी के इस पावन अवसर पर दिल्ली में रहने वाली सभी बहनों को उपहारस्वरूप दिल्ली में सीसीटीवी कैमरा लगने देने की अनुमति दें। दिल्ली में स्थिति बेहद गंभीर है। आज दिल्ली की महिलाओं के साथ ही बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। अपराधियों में कानून का जरा भी खौफ नहीं है। दिन-ब-दिन महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इन सब चीजों पर काबू पाने के लिए सीसीटीवी कैमरे का लगना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed