{"_id":"d454a92ffc9bd30dc383e5f8d5c69154","slug":"aap-effect-anti-corruption-board-reactive-on-old-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP इफेक्टः सजग हो गया ACB","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP इफेक्टः सजग हो गया ACB
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Jan 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में नई सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के साथ ही भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने भी अपने स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हेल्पलाइन से आ रही शिकायतों के अलावा पहले से फाइलों में बंद तमाम शिकायतों पर पड़ी धूल को झाड़ कर एसीबी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। बीते दिनों दो ऐसे ही मामलों में कार्रवाई करके शाखा ने अपनी मंशा जता दी है।
एसीबी सूत्रों के मुताबिक बीते साल शाखा को दिल्ली सरकार के अलग-अलग विभागों से 22 सौ से अधिक शिकायतें मिली थीं। उसमें अब तक किसी भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई, ना ही संबंधित विभागों की ओर से इस बारे में कोई रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
लेकिन आयोग के पास स्वास्थ्य विभाग, एमसीडी और ट्रांसपोर्ट विभाग के भी कई ऐसे मामले हैं जिस पर केस दर्ज होने के बाद भी किन्हीं कारणों से जांच आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
बीते दिनों पहले डीडीयू अस्पताल में घोटाले के मामले में पूर्व एमएस समेत तीन गिरफ्तारी, फिर ईस्ट दिल्ली नगर निगम के भर्ती घोटाले में एमसीडी की ओर से रिपोर्ट, और एक अन्य मामले में तीन अधिकारियों की गिरफ्तारी से यह साफ हो गया है कि अब शाखा पुराने मामलों में बंद पड़ी जांच को आगे बढ़ाने जा रही है।
महकमे के एक वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो मौजूदा सरकार सभी तरह के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई चाहती है। इसलिए उन्हें आजाद होकर काम करने का निर्देश मिला है। इसी के मद्देनजर अब पुराने मामलों में जांच रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू की जा रही है। लेकिन प्राथमिकता हेल्पलाइन नंबरों से आ रही शिकायतों पर कार्रवाई करने की ही रहेगी।