फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap does press conference and repeats its claims on evm hacking and challenges election commission

आखिर क्यों आप नेता संजय सिंह ने कहा- हम जहर खाकर मरना पसंद करेंगे

Wed, 10 May 2017 02:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 May 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
aap does press conference and repeats its claims on evm hacking and challenges election commission
गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी ईवीएम को लेकर अपने दावों पर अड़ी है। मंगलवार को विधानसभा में ईवीएम को हैक करने का डेमो देने के बाद आज पार्टी इसी मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग को एक बार फ‌िर चैलेंज ‌देते हुए कहा क‌ि हमें असली मशीन दें हम उसे भी हैक करके द‌िखा देंगे।

विज्ञापन


-चुनाव आयोग का कहना है कि डेमो ईवीएम को हैक किया जा सकता है लेकिन असली ईवीएम को नहीं, इस पर गोपाल राय ने कहा कि हम असली ईवीएम को भी हैक करके दिखा सकते हैं। कल केजरीवाल ने भी ये कहा कि हमें मौका दिया जाए तो हम 90 सेकंड में ईवीएम हैक कर सकते हैं।
विज्ञापन

-ईवीएम में लगे मदर बोर्ड को पोर्ट की मदद से कोई भी हैक कर सकता है और मशीन से मनचाहे नतीजे निकलवा सकता है।
-ईवीएम पर सवाल उठने के बाद चुनाव आयोग ने चुनौती दी थी कि हम हैकथॉन कराएंगे लेकिन अब तक कोई तारीख निश्चित नहीं की गई है।
-हमसे बार-बार पूछा जा रहा है कि जब हम दिल्ली में 67 सीटों पर जीते तो हमने इस पर सवाल नहीं उठाया और अब जब हार गए हैं तो सवाल उठा रहे हैं। इसका कारण ये है कि अब तीन राज्यों में ईवीएम की शिकायत हुई है और हाईकोर्ट ने इस मामले को संज्ञान में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

व‌िदेश दौरों पर क्या दी सफाई

aap does press conference and repeats its claims on evm hacking and challenges election commission

कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के पांच नेताओं के विदेश दौरों पर जो सवाल उठाते हुए सीबीआई में एफआईआर दर्ज कराई थी उस पर सफाई देते हुए आप नेता संजय सिंह ने पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस में जवाब दिया कि, विदेश यात्राओं की केंद्र की सरकार जितनी मर्ज़ी जांच कर ले,जिस दिन हम देशद्रोही होजाएंगे, ज़हर खा के मरना पसन्द करेंगे!

इसके साथ ही उन्होंने अपने विदेश दौरों की तस्वीरें दिखाते हुए बताया कि वो कहां और किस वजह से गए थे। उन्होंने बताया कि वो कनाडा, अमेरिका और रशिया पार्टी के काम से गए थे। रशिया में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे जिसका खर्च खुद मेजबान ने उठाया था।

उन्होंने ये भी कहा क‌ि जब पार्टी से नहीं भी जुड़ा था, तब तमिलनाडु जाकर सुनामी पीड़ितों के लिए काम किया, उत्तराखण्ड में काम किया, नेपाल में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed