चुनाव से ठीक पहले AAP ने उतारी 'हथियारों' से लैस सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान में केवल दो दिन रह गए हैं। सभी पार्टियां किसी न किसी तरीके से मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने में लगी हई हैं।
मतदाताओं को कोई गुमराह न कर सके और आप के कार्यकर्ता किसी भी तरह की गड़बड़ी पर नजर रख सकें इसके लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है।
आम आदमी पार्टी ने आधुनिक हथियारों से लैस हजारों की संख्या में अपनी सेना राजधानी में उतार दी है। ये सेना अगले दो दिनों तक दिल्ली में जगह-जगह घूम कर अपना काम करेगी।
स्पाई कैमरों से लैस हुए आप वॉलेंटियर
आम आदमी पार्टी ने मतदान से दो दिन पहले अपने हजारों कार्यकर्ताओं को करीब 6 हजार रिकॉर्डिंग डिवाइस और 2 हजार स्पाई कैमरे बांटे हैं।
आप की यही वॉलेंटियर स्पाई कैम सेना के नाम से जाने जा रहे हैं। आप की ये सेना चुनाव से पहले राजधानी हर चप्पे पर नजर रखेगी। आप की इस सेना ने सोशल मीडिया पर भी धूम मचा रखी है।
इस बारे में पार्टी प्रवक्ता आतिशी मारलेना ने कहा है कि ये इसलिए बांटे गए हैं ताकि वोटों के लिए शराब या पैसे बांटे जाएं तो इन्हें कैमरे में कैद किया जा सके। इसके साथ ही आप के कार्यकर्ता बूथों पर मोबाइल फोन के कैमरों के जरिए से भी निगरानी रखेंगे।