ट्विटर पर फिर चला केजरीवाल का जादू, जानिए कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल की टीम और किसी कला में माहिर हो न हो उसे यह बता अच्छी तरह पता है कि किसी भी मुद्दे को इंटरनेट पर वायरल कैसे किया जाता है।
दिल्ली में चुनाव होने वाले हैं जिसे लेकर अब तक दो ओपिनियन पोल आ चुके हैं। दोनों में ही इस बात की संभावना व्यक्त की गई है कि दिल्ली में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने वाला है। जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लिए यह चुनाव बेहद निराशाजनक साबित होने वाले हैं।
हालांकि ये ओपिनियन पोल कितने सही साबित होंगे यह तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा। इस दौरान आम आदमी पार्टी लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए 15 नवंबर से एक अभियान की शुरुआत करने जा रही है।
यह अभियान भी कितना सफल होगा यह तो नहीं बताया जा सकता लेकिन सोशल नेटवर्किंग की अग्रणी साइट ट्विटर पर उनका यह अभियान शुरु होने से पहले ही हिट हो गया है। फिलहाल #DelhiDialogue ट्विटर के ट्रेंडिंग लिस्ट में सबसे ऊपर है।
सभी फोटो: सोशल मीडिया
एक खास वर्ग को आकर्षित करने का प्लान
असल में आम आदमी पार्टी 15 नवंबर से 'दिल्ली डॉयलॉग' के नाम से एक कैंपेन की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान का मकसद दिल्ली के लोगों से बात कर यह जानना है कि दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए क्या किया जा सकता है।
माना यह जाता है कि पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुमत से कुछ सीटें पीछे रह गई थी क्योंकि उसे दिल्ली के मीडिल क्लास के वोट नहीं मिले थे।
अपनी इसी गलती को सुधारने के लिए आम आदमी पार्टी इस चुनाव में बिजली, पानी और भष्टाचार जैसे मुद्दों की जगह उन विषयों को अपनी टॉप प्रॉयोरिटी में रखना चाहती है जो मीडिल क्लास को आकर्षित करने वाले हों।
इस कैंपेन के बारे में दिल्ली की जनता को जानकारी देने के लिए आम आदमी पार्टी ने ट्विटर पर #DelhiDialogue नाम से कैंपेन चला रखा है जो फिलहाल टॉप ट्रेंडिंग में है।