फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap convener arvind kejriwal gets a new look.

नए लुक में नजर आए AAP संयोजक केजरीवाल

Fri, 29 Aug 2014 02:28 PM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 02:28 PM IST
विज्ञापन
aap convener arvind kejriwal gets a new look.

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपना लुक बदला है। कई दिनों से रैलियों और जनसभाओं से दूर रहे अरविंद केजरीवाल गुरुवार को जब जनता दरबार में लोगों से मिलने आए तो उनका लुक पहले से बदला हुआ था।

विज्ञापन


काफी समय से कुछ बीमार चल रहे केजरीवाल ने अपना हेयर स्टाइल बदला है। छोटे-छोटे बालों में केजरीवाल काफी 'कूल' लग रहे थे।

इतना ही नहीं आराम के बाद वे काफी जोश में नजर आ रहे थे। उनके डॉक्टर विपिन मित्तल ने बताया कि आराम के बाद अरविंद अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। केजरीवाल ने अपने नए लुक के बारे में कुछ खास बातचीत नहीं की।
विज्ञापन


हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी के लुक और फैशन को फॉलो करने वालों की बढ़ती तादाद को देखते हुए यह चर्चा है कि केजरीवाल भी अब इस बारे में सचेत हो रहे हैं। अब तक की रैलियों में केजरीवाल पूरी तरह 'आम आदमी' दिखने की कोशिश की करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जाकर लगा केजरीवाल का जनता दरबार

aap convener arvind kejriwal gets a new look.

गाजियबाद के कौशांबी स्थित अपने घर लौटे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता दरबार लगाया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि वे आम आदमी की लड़ाई लड़ते रहेंगे। जनता दरबार के पहले दिन दर्जनभर लोग समस्याएं लेकर पहुंचे।

जनता दरबार के पहले दिन लोगों ने बिजली और पानी के बिल और जल बोर्ड में भ्रष्टाचार की शिकायतें अरविंद केजरीवाल के सामने रखीं। अरविंद ने उन्हें सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। केजरीवाल ने कहा कि वे भले ही सरकार में नहीं हों, उनकी पार्टी हमेशा आम आदमी की समस्याओं की लड़ाई लड़ती रहेगी।

उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी वे दिल्ली को भ्रष्टाचार और समस्यामुक्त बनाने की लड़ाई जारी रखेंगे। जनता दरबार के पहले दिन आप नेता आशुतोष और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

AAP ने शुरू किया डिजिटल वार

aap convener arvind kejriwal gets a new look.

आम आदमी पार्टी ने दिल्लीवासियों को लामबंद करने के लिए एफएम अभियान शुरू किया है। इसके लिए पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के एक-एक मिनट के दो ऑडियो जारी किए गए हैं।

पहले में केजरीवाल विधायक निधि से खर्च पर बात करते हैं जबकि दूसरा भ्रष्टाचार निरोधी शाखा की ताकत कम करने से जुड़ा है। दोनों संदेश में केजरीवाल भाजपा-कांग्रेस का कटघरे में खड़ा करने की कोशिश करते हैं। दोनों ऑडियो के अंत में केजरीवाल विधानसभा चुनाव में 'आप' को वोट करने की अपील करते हैं।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की मालवीय नगर सीट के लोगों से खास जुड़ाव के लिए एक और मुहिम शुरू की है। पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने aapconnect.com नाम से वेबसाइट शुरू की है जिसके जरिए विधानसभा क्षेत्र के लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

पार्टी ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। ताकि अगर कोई व्यक्ति कंप्यूटर में खुद शिकायत नहीं भेज सके तो वह फोन के जरिए अपनी शिकायत रजिस्टर करा सकता है।

इस वेबसाइट पर आप अपनी शिकायत की डीटेल और उस पर हुई कार्रवाई के बारे में भी जान सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed