सौरभ भारद्वाज का दावा: 2-3 दिन में होगी सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी, AAP नेताओं ने भाजपा को घेरा
दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय एक दो दिन में गिरफ्तार कर सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले के धन संशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय गिरफ्तार कर सकती है। दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने इसकी जानकारी देते हुए दावा किया है। सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हमें जानकारी है कि अगले दो से तीन दिनों में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सवाल ये है कि केंद्र सरकार इतनी जल्दबाजी क्यों दिखा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के लोग भी हैं हमें बता रहे हैं कि अगर गठबंधन (कांग्रेस के साथ) होता है, तो अरविंद केजरीवाल को जेल हो जाए और अगर हम उन्हें बाहर देखना चाहते हैं तो एक ही रास्ता है कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन का हिस्सा न बनें।
#WATCH | Delhi Minister and AAP leader Saurabh Bharadwaj says, "We have information that Delhi CM Arvind Kejriwal will be arrested in the next 2-3 days. The question is, why is the Central Government showing such haste?...Even the BJP people are telling us that if an alliance… pic.twitter.com/zej4cpv0Fi
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 23, 2024
आगे कहा कि यह स्पष्ट है कि भाजपा बहुत घबराई हुई है। उसे लगता है कि अगर आप और कांग्रेस एक साथ आ गए, जहां भी गठबंधन बनेगा। जिस भी राज्य में गठबंधन होगा। भाजपा के लिए सरकार बनाना मुश्किल हो जाएगा। उसके लिए सरकार बनाना मुश्किल हो जाएगा।
प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा पर साधा निशाना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी समन और सीबीआई के नोटिस पर आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि बीते दो साल से भाजपा केजरीवाल को इस मामले में फंसाने की कोशिश कर रही है। अभी तक ईडी ने इस मामले में एक रूपए की भी रिकवरी नहीं की है। आप के किसी नेता के घर से कोई पैसा नहीं मिला है।
#WATCH | Delhi: On the ED summons and CBI notice to Delhi CM Arvind Kejriwal, AAP's chief spokesperson Priyanka Kakkar says, "From the last 2 years, BJP has always tried to put Arvind Kejriwal behind the bars... ED has not recovered a single penny till now from any AAP leader's… pic.twitter.com/ukSR4jpur9
— ANI (@ANI) February 23, 2024
आप नेता गोपाल राय का आरोप
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के नोटिस के जरिए गिरफ्तार करने की योजना बनाई जा रही है। राय ने आरोप लगाया कि सीबीआई दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए सीआरपीसी 41ए के तहत नोटिस देने की तैयार कर रही है।
आप नेता नेता दिलीप पांडे ने भी भाजपा को घेरा
आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भजापा सीबीआई के जरिए अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है। जैसे ही कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन पूरा होने जा रहा है। भाजपा ने आप पर हमला करना शुरू कर दिया। भले ही वे ईडी और सीबीआई को अपने राजनीतिक फ्रंटल संगठन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। आप उनसे नहीं डरेगी। हम लोकतांत्रिक तरीके से उनको हर सवाल का जवाब देंगे।
#WATCH | Delhi: At a press conference, AAP leader Dilip Pandey says, "BJP is now trying to put Arvind Kejriwal behind bars through CBI. As the alliance between Congress and AAP took a concrete shape, the BJP started attacking AAP... Even if they (BJP) are using ED and CBI as… pic.twitter.com/CSPyiWfHIB
— ANI (@ANI) February 23, 2024
लोकसभा चुनाव में दिल्ली से आप-कांग्रेस में गठबंधन
इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर आप सांसद संदीप पाठक, सौरभ भारद्वाज और अतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संदीप पाठक ने बताया कि सभी घोषणाएं एक साथ होंगे। चर्चा अंतिम चरण में है। मुझे यकीन है कि घोषणा जल्द ही की जाएगी।
#WATCH | On seat-sharing in INDIA Alliance. AAP MP Sandeep Pathak says, "All the announcements (for all states) will be made together. The discussions are in the final stage. I am sure that the announcement will be made soon." pic.twitter.com/GNyamzl9ML
— ANI (@ANI) February 23, 2024
आतिशी भी कर चुकी हैं दावा
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी के दावे ने दिल्ली में एक बार फिर से सियासी पारा बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि आप नेताओं को मैसेज आया है। जिसमें इंडिया गठबंधन छोड़ने को कहा गया है। गठबंधन करने पर गिरफ्तारी की धमकी दी गई है। दो दिन में सीबीआई का नोटिस आ सकता है। मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी की साजिश रची जा रही है।
मंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा से कहना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल और हम इनकी जेल भेजने की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। अगर ये 'आप' के सभी नेताओं और विधायकों को भी जेल में डाल देंगे तो आप का एक-एक कार्यकर्ता नेता के तौर पर खड़ा हो जाएगा और देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे।
प्रवर्तन निदेशालय ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सातवीं बार नया समन जारी किया। इससे पहले छठा समन जारी कर 19 फरवरी को पेश होना था। लेकिन केजरीवाल उस समन पर पेश नहीं हुए थे। उन्होंने कहा था कि अभी मामला कोर्ट में चल रहा है। इसलिए ईडी कोर्ट के फैसले का इंतजार करे।
छह समन हो चुके हैं जारी
इससे पहले भी ईडी छह समन भेज चुकी है, जिसे मुख्यमंत्री ने नजरअंदाज कर दिया था। ईडी ने 19 फरवरी, 2 फरवरी, 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को केजरीवाल को समन भेजा था, लेकिन दिल्ली सीएम पेश नहीं हुए थे। इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिए जवाब में पूछा कि यदि वह आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी नहीं हैं, तो उन्हें समन क्यों जारी किया गया।
16 मार्च को कोर्ट में पेश होंगे सीएम केजरीवाल
17 फरवरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंस से अदालत में पेश हुए थे। उन्होंने अदालत को आश्वासन दिया कि वे दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होने के बाद मार्च में शारीरिक रूप से पेश होंगे। इसके बाद अदालत ने आश्वासन को स्वीकार करते हुए सुनवाई 16 मार्च तय कर दी। अदालत ने उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके खिलाफ जारी समन का पालन न करने पर तलब किया था।
क्या हैं आरोप
आरोप है कि दिल्ली सरकार ने 2021-22 के लिए एक्साइज नीति के तहत जिन शराब व्यापारियों को लाइसेंस जारी किए थे, उन्होंने इसके लिए रिश्वत दी थी और साथ ही मनपसंद शराब व्यापारियों को ही लाइसेंस जारी किए गए। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गड़बड़ी के चलते शराब नीति को रद्द कर दिया था और सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। ईडी ने भी कथित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में मामला दर्ज किया था।