फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP complaint to meena in case of Chautala.

चौटाला पैरोल मामले में आप ने मीणा से की एलजी की शिकायत

Sun, 01 Nov 2015 03:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Nov 2015 03:34 AM IST
विज्ञापन
AAP complaint to meena in case of Chautala.

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पैरोल को लेकर दिल्ली सरकार और एलजी के बीच बढ़ी तनातनी थमने का नाम नहीं ले रही है।

विज्ञापन


अब आम आदमी पार्टी चौटाला के पैरोल मामले को दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के पास लेकर पहुंच गई है। आप ने एसीबी चीफ मुकेश कुमार मीणा को शिकायत देते हुए इस पैरोल में एलजी की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। आप नेता आशुतोष, दिलीप पांडे और राघव चड्ढ़ा की ओर से एसीबी में यह शिकायत दी गई है, जिसमें कहा गया है कि मई 2015 में चौटाला की पैरोल अवधि बढ़ाने की याचिका आई थी।

जिसमें सुप्रीम कोर्ट में याचिका लंबित होने और पारिवारिक वजहों का हवाला देकर पैरोल बढ़ाने को कहा गया था। दिल्ली सरकार ने उसे वापस कर दिया था क्योंकि चौटाला पहले ही अप्रैल माह में कई पैरोल ले चुके थे। लेकिन एलजी ने सरकार के फैसले के उलट चौटाला की पैरोल बढ़ा दी।
विज्ञापन


फिर सितंबर 2015 में चौटाला की पैरोल याचिका आई, जिसे दिल्ली सरकार ने इस आधार पर नकारा कि 2010 के पैरोल के दिशा-निर्देशों के मुताबिक पिछले पैरोल के खत्म होने के 6 महीने के बाद ही अगली याचिका पर विचार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह मंत्री पर दबाव बनाने का लगाया आरोप

AAP complaint to meena in case of Chautala.

आप नेताओं ने कहा कि इसके बाद फिर अक्तूबर 2015 में चौटाला ने मेडिकल ग्राउंड पर पैरोल याचिका लगाई। सरकार ने फिर वापस किया तो एलजी ने गृहमंत्री सत्येंद्र जैन पर पैरोल देने के लिए दबाव बनाया। एलजी के ओएसडी ने खुद 30 अक्तूबर को एलजी से मुलाकात की पुष्टि की है।


पार्टी ने कहा कि जब चौटाला की दूसरी याचिका की फाइल 28 अक्टूबर को उपराज्यपाल के पास पहुंची तो फिर एलजी ने 21 अक्तूबर को सत्येंद्र जैन से इस बारे में चर्चा कैसे की। पार्टी के नेताओं का कहना है कि पूरे मामले से साफ होता है कि उपराज्यपाल ने इस मामले पर अपने पद का दुरुपयोग किया है।

अभी तक एसीबी प्रमुख मुकेश कुमार मीणा को दरकिनार करने वाली आम आदमी पार्टी ने पहली बार मीणा को एसीबी चीफ मान लिया है। शायद यही वजह है कि वह शनिवार को चौटाला पैरोल मामले में शिकायत करने के लिए एसएस यादव के बजाय सीधे मीणा के पास शिकायत लेकर पहुंची।

जबकि आप नेता पहले हमेशा दिल्ली सरकार की ओर से नियुक्त एस.एस. यादव को ही एसीबी चीफ मानते थे। लेकिन आप नेताओं के मीणा के पास शिकायत लेकर पहुंचने को लेकर कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed