{"_id":"5e1e58448ebc3e4b151894fc","slug":"aap-complained-to-election-commission-about-video-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः आप ने कांग्रेस के वीडियो की चुनाव आयोग से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः आप ने कांग्रेस के वीडियो की चुनाव आयोग से की शिकायत
Wed, 15 Jan 2020 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 15 Jan 2020 05:39 AM IST
विज्ञापन
आप नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर अभी तक भाजपा और आप के बीच वीडियो वार चल रहा था, लेकिन अब इसमें कांग्रेस भी कूद गई है। कांग्रेस ने 12 जनवरी को एक वीडियो पोस्ट किया, जिस पर आपत्ति जताते हुए आप की ओर से मंगलवार को दिल्ली चुनाव कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
वीडियो के साथ लिखा है...‘ये केजरीवाल नहीं, केजरी वेल है, जिसके झांसे के कुएं में अंधेरे के सिवाय कुछ नहीं है। झांसे में मत आओ, अपनी अकल लगाओ।’ आप ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि दिल्ली कांग्रेस आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है।
विज्ञापन
अब तक 41 मुकदमे, 53 लाख रुपये जब्त
आचार संहिता का उल्लंघन करने पर अब तक 41 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि 53 लाख रुपये से ज्यादा धनराशि जब्त की जा चुकी है। मंगलवार को दिल्ली चुनाव कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार 41 एफआईआर और 4 डीडी एंट्री आचार संहिता उल्लंघन के मामले में की गई हैं। इनमें से 20 गैर राजनीतिक मुकदमे हैं। शस्त्र अधिनियम के तहत 100 मुकदमे दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
109.65 किलो मादक पदार्थ के अलावा 113 अवैध हथियार और 175 कारतूस भी दिल्ली पुलिस ने पकड़े हैं। आबकारी अधिनियम के तहत 267 मुकदमे हुए और 277 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि सीआरपीसी के तहत 1245 लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए। दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत 28500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किए गए हैं। 6 जनवरी को दिल्ली में आचार संहिता लागू हुई थी। तब से बीते सोमवार तक 4.02 लाख होर्डिंग, बैनर और पोस्टर दिल्ली के विभिन्न इलाकों से हटाए हैं।
दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 53 लाख 38020 रुपये जब्त किए जा चुके हैं। मतदाताओं को गुमराह करने के मामले भी संज्ञान में आए हैं।