{"_id":"6d710a6f27ecb94f2202930cc6deedc4","slug":"aap-complain-to-election-commission-against-bjp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"'AAP समर्थक दरवाजे पर आएं तो उनसे बलपूर्वक निपटें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'AAP समर्थक दरवाजे पर आएं तो उनसे बलपूर्वक निपटें'
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Apr 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश की भाजपा विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है।
विज्ञापन
आप का आरोप है कि बनारस कैंट की विधायक ने एक सभा में लोगों को पार्टी के खिलाफ भड़काने की कोशिश की है।
पढ़ें: शाजिया का वीडियो लीक, AAP में बवाल!
पार्टी के मुताबिक, भाजपा नेता अमित शाह की मौजूदगी में ज्योत्सना श्रीवास्तव ने सोमवार को अपने क्षेत्र में कहा था कि अगर ‘आप’ समर्थक लोगों के दरवाजे पर आएं तो उन्हें बलपूर्वक वापस लौटाना चाहिए।
पार्टी का कहना है कि विधायक ने लोगों को भड़काने की कोशिश की है। लिहाजा, आयोग को जरूरी कदम उठाने चाहिए। पार्टी की मांग है कि विधायक के आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन