चुनाव आयोग हमें दे ईवीएम हम उसके साथ छेड़छाड़ कर दिखा देंगे-आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर दावा किया है कि चुनाव आयोग की ईवीएम से छेड़छाड़ संभव है। इसकी जांच के लिये पार्टी ने चुनाव आयोग से राजनीतिक दलों व विशेषज्ञों की एक कमेटी के गठन की मांग की है।
पार्टी का कहना है कि कमेटी के सामने आप विशेषज्ञ ईवीएम में छेड़छाड़ करके दिखा देंगे। शुक्रवार को आयोग की तरफ से बुलाई गयी बैठक में पार्टी इस मसले का उठायेगी। वहीं, इसके लिये दूसरे दलों से भी बातचीत की जायेगी।
बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में माडिया से बात करते हुये पार्टी विधायक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पूरे देशवासियों के जेहन में ईवीएम से जुड़े दो सवाल थे। पहला, क्या ईवीएम से छेड़छाड़ हो सकती है?
बीते मंगलवार को इसका जवाब पूरे देश को दिल्ली विधान सभा के लाइव डेमो में मिल गया। अब दूसरा सवाल यह है कि क्या चुनावों में ईवीएम से छेड़छाड़ की गयी है? भारद्वाज ने इसे साबित करने के लिए आयोग से सहयोग की जरूरत होगी।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इसके लिये आयोग को सभी दलों के प्रतिनिधियों और आयोग के विशेषज्ञों की एक कमेटी गठित की जाये। कमेटी के सामने पार्टी विशेषज्ञ हालिया विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल हुई आयोग की मशीनों के वोटों के क्रम के आधार पर सत्यापन कर सकते हैं।
इससे पता चल जायेगा कि मशीन ठीक थी या उसे छेड़ा गया था। इसके लिये राजनीतिक दलों की सहमति से रैंडमली किन्हीं पांच बूथों को चुना जाये, जिनका वोट क्रम चुनाव आयोग ने रजिस्टर में दर्ज है।
सौरभ भरद्वाज ने कहा कि शुक्रवार हो आयोगी की बैठक में पार्टी अपनी मांग को पुरजोर तरीके से उठायेगी। वहीं, दूसरे राजनीतिक दलों से भी इस बारे में बात होगी। इसके सहारे चुनाव आयोग से अपने दावे का मनवाने की कोशिश होगी।