फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP claim of clean sweep in MCD

एमसीडी उप चुनाव : आंतरिक सर्वे में आम आदमी पार्टी ने किया क्लीन स्वीप का दावा

Mon, 16 May 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
AAP claim of clean sweep in MCD

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के परिणाम बेशक मंगलवार को आयेंगे। लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) को सभी सीटों पर जीतने उम्मीद है। पार्टी सूत्रों की मानें तो आंतरिक सर्वे में भी आप 13 में से 13 सीटें जीतती दिख रही है। दूसरी तरफ प्रार्टी उपचुनाव के परिणाम को पंजाब तक ले जाने की तैयारी कर ही है।\

विज्ञापन


सभी सीटें जीतने की हालत में आप इसका जश्न पंजाब में भी मनायेगी। दरअसल, उपचुनाव से पहले आप की दिल्ली प्रदेश इकाई ने तेरहों वार्डों में दिल्ली प्रदेश प्रभारी की देखरेख में एक सर्वे कराया था। इसमें आम लोगों की नब्ज टटोलने की कोशिश की गई थी। आप का दावा है कि दिल्ली सरकार के पिछले करीब सवा साल के कामों की लोगों ने तारीफ की थी।
विज्ञापन


साथ ही पार्टी के पक्ष में खड़े होने की बात भी की थी। सूत्र बताते हैं कि बड़े स्तर पर किया गया सर्वे का परिणाम उत्साहवर्धक रहा था। सभी 13 वार्ड में पार्टी जीतती दिख रही है। खास बात यह कि हार-जीत के अंतर में भी बड़ा फासला था। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव का फीडबैक सर्वे को सही साबित करने की दिशा में मिला है। ज्यादातर बूथों पर आप के पक्ष में वोटिंग की खबरें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पंजाब में भी मनेगा उपचुनाव की जीत का जश्न
दूसरी तरफ पार्टी की रणनीति है कि अगर दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत मिलती है तो दिल्ली सरकार के पिछले सवा साल के कामों को लिटमस टेस्ट होगा। इससे साबित हो जायेगा कि आप सरकार सही दिशा में काम कर रही है।


लिहाजा पंजाब में भी उपचुनाव जीत का जश्न मनेगा। फिर, पार्टी की पंजाब इकाई राज्य में दिल्ली सरकार के कामों को मजबूती से रख सकेगी। रणनीति  जगह-जगह कार्यक्रम करने की है। इसमें सवा साल के आम लोगों के भरोसे को सामने रखा जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed