फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap chief arvind kejriwal attacks on ndmc for flat

घर नहीं मिला तो NDMC पर भड़के केजरीवाल

Thu, 24 Jul 2014 11:48 PM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
aap chief arvind kejriwal attacks on ndmc for flat

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि एनडीएमडी फ्लैट देने में दोहरी नीति ही अपना रही है। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय का आदेश को भी नहीं मान रही है।

विज्ञापन


एनडीएमसी की बैठक में केजरीवाल की ओर से इस मुद्दे को उठाते ही हंगामे की स्थिति बन गई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर गृह मंत्रालय ने विधायकों को फ्लैट देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर एनडीएमसी ने पूर्व विधायक को फ्लैट आवंटित कर रखा है। उन्होंने मांग की पूर्व विधायक व भाजपा नेता करण सिंह तंवर से 24 घंटे के अंदर फ्लैट खाली कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीएमसी से की अपील

aap chief arvind kejriwal attacks on ndmc for flat

दूसरी ओर उन्होंने शिक्षा के अधिकार के तहत सभी बच्चों को स्कूलों तक लाने और प्रवेश देने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों का सभी बच्चों को शिक्षा देना ही नहीं बच्चों को स्कूलों तक लाने की भी जिम्मेदारी है। अन्य निकाय यह कार्य कर रहे है तो एनडीएमसी को भी इस मामले में तत्काल पहल करनी चाहिए।

बैठक में ताज मानसिंह होटल की लीज बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। होटल की लीज छह माह के लिए बढ़ाई गई है। बैठक में एजेंडे में शामिल अन्य प्रस्ताव पर कोई चर्चा नहीं हो सकी। अब एक अगस्त को होने वाली बैठक में एजेंडे पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed