आप प्रत्याशी ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर को एक ऑटो पलटने से उसमें सवार लोग घायल हो गए। इस दौरान वहां से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नवीन जयहिंद गुजर रहे थे। उन्होंने अपनी कार रोककर ऑटो को उठाकर घायल लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अपनी गाड़ी में डालकर बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया।
मानपुर, होडल निवासी ऑटो चालक नीरज बुधवार को पत्नी पूनम और छह माह के बच्चे के साथ यहां एसजीएम नगर में अपनी ससुराल आया था। दोपहर को ससुराल से लौटते समय जब वे लोब बल्लभगढ़ फ्लाइओवर के पास पहुंचे तो एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनका ऑटो पलट गया।
आप प्रत्याशी नवीन जयहिंद के साथी सुधीर यादव ने बताया कि बुधवार दोपहर को वे लोग प्रचार के लिए हथीन जा रहा थे। जब वे लोग बल्लभगढ़ फ्लाइओवर के पास पहुंचे तो उनके आगे चल रहा ऑटो अचानक पलट गया।
यह देखकर उन्होंने अपनी गाड़ियां रोक ली और ऑटो को खड़ा किया। ऑटो चालक व उसमें सवार महिला व बच्चे को निकाल कर उन लोगों ने अपनी कार में बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया।
सुधीर यादव ने बताया कि इस दौरान उन्होंने कई बार पुलिस को सूचना देने के लिए फोन मिलाया, मगर फोन नहीं लगा।
अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि महिला का हाथ टूट गया है और चालक की हालत गंभीर है तो उसे बीके सिविल अस्पताल रेफर किया जा रहा है। सभी का उपचार शुरू होने के बाद वे लोग वहां से आगे निकल गए।