फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP campaigning very much in delhi.

AAP ने हर घर के लिए लगाए प्रचारक

Thu, 20 Nov 2014 12:39 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
AAP campaigning very much in delhi.

दिल्ली के प्रत्येक पच्चीस मकान पर एक नायक आम आदमी पार्टी (आप) की वकालत करता दिखेगा। उसकी कोशिश केजरीवाल सरकार की उपलब्धियां बताने की होगी। इस बारे में वह आम लोगों की प्रतिक्रिया जुटाएगा। अगर कोई पार्टी के बारे में नकारात्मक राय जाहिर करता है तो नायक हर मुलाकात में उसके सामने अपने तर्क रखेगा।

विज्ञापन


पार्टी का दावा है कि करीब 1.10 लाख नायकों ने काम करना शुरू कर दिया है। अकेले नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में तीन हजार नायक तैनात किए गए हैं। नायक से ऊपर बूथ और वार्ड लेवल कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन


इससे ऊपर विधानसभा कमेटी काम कर रही है। फिलहाल 85 फीसदी बूथ कमेटियां जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं। फिर पार्टी की अलग-अलग विंग के सदस्य भी नायकों से तालमेल कर प्रचार अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं से रखा जाएगा सीधा संपर्क

AAP campaigning very much in delhi.

नायक मतदाताओं के सीधे संपर्क में होगा। इनका बुनियादी काम आम लोगों का फीडबैक लेने के साथ उन्हें पार्टी के पक्ष में लामबंद करना है। इसके लिए केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों का सहारा लिया जा रहा है। इसमें चुनावी वायदे के मुताबिक 49 दिनों में मुफ्त पानी, सस्ती बिजली, ईमानदारी, भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन जैसे मसलों को उभारा जा रहा है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह के मुताबिक, जनसंपर्क के दौरान लोगों को भरोसा दिलाया जाएगा कि उनकी पार्टी की सरकार अपने वायदे पर खरी उतरती है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के पास समाज के हर तबके की समस्याओं का समाधान होगा। चुनाव से पहले इसे सार्वजनिक किया जाएगा।

कम पैसे में चुनाव लड़ने का दावा
पार्टी नेता आशुतोष का दावा है कि उनकी पार्टी कम पैसे में चुनाव लड़कर दिखाएगी। दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए पंफलेट और पोस्टर का सहारा लिया जाएगा। डोर-टू-डोर कैंपेन चलाया जाएगा। यही नहीं पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को कैमरा देगी। जिसके सहारे दूसरी पार्टियों के धनबल और बाहुबल को रोका जाएगा।

किरायेदारी पर भी चर्चा
आशीष खेतान के मुताबिक, दिल्ली में किरायेदारों की समस्याओं को कम करने की कोशिश होगी। इसके लिए पार्टी फोरम में बड़े स्तर पर विचार चल रहा है। फिलहाल यह जानने की कोशिश हो रही है कि सरकार इस मसले पर कहां तक दखल दे सकती है। कानूनी पहलुओं को जानने के बाद इस बारे में योजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed