फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP calls 5000 outstation volunteers for election campaign.

खास मकसद के लिए 'आप' ने बाहर से बुलाए 5000 लोग

Thu, 18 Dec 2014 04:33 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 04:33 PM IST
विज्ञापन
AAP calls 5000 outstation volunteers for election campaign.

आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए आने वाले दिनों में राजधानी में आप के करीब 5000 वॉलेंटियर्स के पहुंचने की संभावना है। ये वॉलेंटियर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आप का प्रचार करेंगे।

विज्ञापन


आप ने इन वॉलेंटियर्स के लिए कैंपेन भी शुरू कर दिया है, जो कुछ हफ्ते दिल्ली में ही बिताकर आप के लिए प्रचार करेंगे। ये वॉलेंटियर शहर के लगभग 80 प्रमुख स्थलों पर पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


आप की प्रवक्ता अतिषि मरलेना ने बताया कि वर्तमान में करीब 300 वॉलेंटियर राजधानी पहुंच चुके हैं जबकि अधिकतर चुनाव से तीन हफ्ते पहले राजधानी पहुंचेंगे।

जो भी आप का वॉलेंटियर बनना चाहे उसे आप की वेबसाइट www.kejriwalfirse.com पर रजिस्टर करा सकता है या पार्टी के दिए गए नंबर पर मिस कॉल देकर भी वॉलेंटियर बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवार करेंगे रहने का इंतजाम

AAP calls 5000 outstation volunteers for election campaign.

अतिषि ने आगे बताया कि इन वॉलेंट‌ियर के रहने का इंतजाम पार्टी और चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवार करेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में भी आप ने दिल्ली के बाहर से वॉलेंटियरों को प्रचार के लिए बुलाया था। इसमें हरियाणा से आने वाले सबसे ज्यादा वॉलेंटियर थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश से आए थे।

अरविंद केजरीवाल के वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद बड़ी तादाद में वाराणसी से भी वॉलेंटियर दिल्ली पहुंच रहे हैं। अतिषि ने बताया कि वो वॉलेंटियर जो दो हफ्ते से ज्यादा समय तक यहां नहीं रह सकते उन्हें पार्टी शहर के 80 महत्वपूर्ण जगहों पर तैनात करेगी। जैसे-सरोजिनी बाजार, साकेत मॉल आदि। इन वॉलेंटियरों को रोजाना 1000 कैप बांटी जाएगी।

अन्य जो लोग यहां ज्यादा समय तक रुकेंगे उन्हें विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने को कहा जाएगा। पार्टी ने आने वाले वॉलेंटियरों को जगह के हिसाब से प्रचार करने का जिम्मा सौंपा है।

जो वॉलेंटियर हरियाणा से आएंगे उन्हें नरेला और ऐसे ही अन्य क्षेत्रों की कमान सौंपी जाएगी जो हर‌ियाणा से नजदीक है। इसी तरह जिन स्थानों पर पंजाबियों की बहुतायात है वहां पंजाबी बोलने वाले वॉलेटियर प्रचार के लिए लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed