फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP began the dance for Democracy.

‘आप’ ने शुरू किया डेमोक्रेसी के लिए डांस

Fri, 26 Dec 2014 09:04 AM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
AAP began the dance for Democracy.

नई दिल्ली के आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को युवाओं को लामबंद करने के लिए एक अनोखे अभियान की शुरुआत की। डांस फॉर डेमोक्रेसी नामक अभियान के तहत राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के नजदीक ‘आप’ के युवा कार्यकर्ताओं ने देश भक्ति के गानों पर डांस किया।

विज्ञापन


करीब 50 युवा कार्यकर्ता 10 गानों पर ज्यादा थिरके। इस दौरान पांच साल केजरीवाल नामक गाना भी बजा। इसके बाद शाम को जनकपुरी डिस्ट्रिक सेंटर के नजदीक कार्यकर्ता इकट्ठा हुए।

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली की युवा शक्ति को अपने हक में करने के लिए ‘आप’ बड़ी रणनीति पर काम कर रही है। पिछले दिनों दिनों दिल्ली के सैकड़ों कॉफी हाउस में प्रचार अभियान शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब डांस फॉर डेमोक्रेसी के तहत युवाओं पर पकड़ मजबूत की जा रही है। फिलहाल इसके लिए डीयू, आईपीयू व जेएनयू के 50 छात्रों की एक टीम बनाई गई है। इन पर ऐसी जगहों पर कार्यक्रम करने की जिम्मेदारी है, जहां युवाओं की भीड़ ज्यादा रहती है।

इन जगहों पर होगा 'आप' का डांस

AAP began the dance for Democracy.

लोगों को रेलवे व मेट्रो स्टेशन, कनॉट प्लेस, मॉल्स, कॉलेज जैसी जगहों पर इन्हें 10 मिनट तक डांस करना है। इस दौरान लोगों से पार्टी की नीतियों के बारे में चर्चा भी होगी। खास ध्यान युवाओं के लिए तैयार ब्लू प्रिंट पर रहेगा।
 
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि कोशिश युवाओं के बीच जाने की है। बगैर किसी ज्यादा प्रचार के कार्यक्रम अचानक आयोजित किया जाएगा। इससे छोटे-छोटे ग्रुप में युवाओं को इकट्ठा करना आसान होगा।

वहीं, पार्टी की नीतियों के बारे में जागरूक करने में भी सहूलियत रहेगी। अभी 50 युवाओं की टीम इस पर काम कर रही है। आगे जरूरत के हिसाब से इसका विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed