आप का मोदी पर हमला- 'झूला झुलाने और महंगा सूट पहनने से कूटनीति नहीं चलती'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजरीवाल सरकार जब से सत्ता में आई है वो मोदी सरकार पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं चूक रही। सियोल में भारत के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) का सदस्य बनने की मुहिम में आई बाधा को लेकर 'आप' ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी सरकार पर करारा हमला बोला है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल करते हुए आज सिलसिलेवार ट्वीट्स किए। अपने एक ट्वीट में मनीष सिसोदिया ने कहा, 'NSG के मुद्दे पर हमें नाकामी मिले तो यह चीन की चालाकी लेकिन अगर हम जीत गये होते तो मोदी, मोदी जप रहे होते। तमाशे की कूटनीति को तमाचा लगा है।'
हारे तो चीन की चालाकी, और अगर जीते होते तो? मोदी मोदी जप रहे होते। तमाशे की कूटनीति को तमाचा लगा है। कुछ तो शर्म करो https://t.co/umtKLdOwh4
— Manish Sisodia (@msisodia) June 24, 2016
सिसोदिया ने अपने एक अन्य ट्वीट में महंगा सूट पहनने और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अपने गृहराज्य गुजरात में झूला झुलाने को लेकर पीएम पर तंज कसा। बता दें कि जिनपिंग अपनी भारत यात्रा पर पीएम मोदी के खास निमंत्रण पर गुजरात गए थे।
झूला झुलाने, बिरयानी खिलाने और 10-10 लाख के सूट पहनकर दिखाने से दुनिया में कूटनीति नहीं चलती। https://t.co/umtKLdOwh4
— Manish Sisodia (@msisodia) June 24, 2016
क्या NSG पर देश की हार के लिए, राज्यों को कमज़ोर करने में व्यस्त PMO से सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए?है कोई या सवाल पूछने वाले भी सब व्यस्त है?
— Manish Sisodia (@msisodia) June 24, 2016
'विदेश मोर्चे पर नाकाम रहे मोदी'
केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी विदेश नीति के मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम रहे हैं। उन्होंने अपनी विदेश यात्राओं के दौरान क्या कुछ किया इस बारे में उन्हें स्पष्टीकरण देना होगा ?'
PM Modi has completely failed on foreign policy front. He owes explanation on what did he do on his foreign jaunts? https://t.co/rNHlzWS02Q
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 24, 2016
Why? Didn't the PM visit Switzerland just a few days ago? https://t.co/XWyJAQsSmP
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 24, 2016