फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap attacks on pm modi says wearing costly suits and swinging will not help in foreign policy

आप का मोदी पर हमला- 'झूला झुलाने और महंगा सूट पहनने से कूटनीति नहीं चलती'

Fri, 24 Jun 2016 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Jun 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
aap attacks on pm modi says wearing costly suits and swinging will not help in foreign policy
केजरीवाल और मनीष ‌स‌िसोद‌िया का मोदी पर हमला

केजरीवाल सरकार जब से सत्ता में आई है वो मोदी सरकार पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं चूक रही। सियोल में भारत के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) का सदस्य बनने की मुहिम में आई बाधा को लेकर 'आप' ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी सरकार पर करारा हमला बोला है।

विज्ञापन


मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल करते हुए आज सिलसिलेवार ट्वीट्स‌ किए। अपने एक ट्वीट में मनीष सिसोदिया ने कहा, 'NSG के मुद्दे पर हमें नाकामी मिले तो यह चीन की चालाकी लेकिन अगर हम जीत गये होते तो मोदी, मोदी जप रहे होते। तमाशे की कूटनीति को तमाचा लगा है।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने अपने एक अन्य ट्वीट में महंगा सूट पहनने और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अपने गृहराज्‍य गुजरात में झूला झुलाने को लेकर पीएम पर तंज कसा। बता दें कि जिनपिंग अपनी भारत यात्रा पर पीएम मोदी के खास निमंत्रण पर गुजरात गए थे।



'व‌िदेश मोर्चे पर नाकाम रहे मोदी'

aap attacks on pm modi says wearing costly suits and swinging will not help in foreign policy
केजरीवाल और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि प्रधानमंत्री विदेश नीति के मोर्चे पर 'नाकाम' रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी विदेश ‘‘यात्राओं’’ के दौरान क्या कुछ किया, इस बारे में उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिए।

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी विदेश नीति के मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम रहे हैं। उन्होंने अपनी विदेश यात्राओं के दौरान क्या कुछ किया इस बारे में उन्हें स्पष्टीकरण देना होगा ?'




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed