अब आप ने अरुण जेटली पर बोला करारा हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि सीएजी को नसीहत देने वाले जेटली वित्त मंत्री बनने से पहले किस आधार पर तत्कालीन यूपीए सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे थे।
पार्टी के प्रदेश संयोजक आशुतोष ने सवाल किया है कि टूजी व कोयला घोटाले पर जो आंकड़े सीएजी ने दिए थे, वह सनसनी फैलाने वाले थे या उसमें हकीकत थी। आशुतोष के मुताबिक, कांग्रेस व भाजपा में कोई फर्क नहीं है। काले धन व सीएजी की जांच पर दोनों ही पार्टियां एक लाइन पर काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय में सीएजी ने टूजी और कोयला घोटाले को उजागर किया था। उस समय अरुण जेटली, सुषमा स्वराज समेत भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता सीएजी की रिपोर्ट को आधार बनाकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला था। लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा सीएजी को नसीहत दे रही है।
केंद्रीय मंत्री का बुधवार को बयान काफी चौंकाने वाला है। इससे सरकार की नीयत में खोट दिख रही है। बता दें कि बुधवार को एक कार्यक्रम में अरुण जेटली ने कहा था कि सीएजी को को सनसनी फैलाने वाले आंकड़े देने के बजाए ऑडिट पर ध्यान देना चाहिए।
सिखों के समर्थन में आप करेगी जनसभा
दिल्ली के सिख मतदाताओं को लामबंद करने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी 1 नवंबर को जनसभा करने जा रही है। इसमें संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पार्टी का आला नेतृत्व मौजूद रहेगा। इस दौरान पार्टी सिख दंगा पर एसआईटी को लागू न करने के मामले में केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करेगी।
उन्होंने बताया कि सिख समुदाय का हितैषी बताने वाली केंद्र सरकार अभी तक इसे लागू नहीं कर सकी है। इससे उनकी नीयत में खोट नजर आएगी। केंद्र सरकार से पार्टी का यही सवाल होगा कि एसआईटी गठन के आठ महीने बाद भी इसे लागू क्यों नहीं किया गया। पार्टी की मांग है कि इस दिशा में जल्द काम करना चाहिए।