फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP attacks alleged insult to the Indian flag in the US, demands answers from the Modi government

Delhi NCR News: अमेरिका में तिरंगे के कथित अपमान पर आप का हमला, मोदी सरकार से जवाब मांगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। अमेरिका में भारतीय तिरंगा फाड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। पार्टी नेताओं ने इसे भारतीय सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताते हुए प्रधानमंत्री से इस मामले पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देने और अमेरिका से बात करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि अमेरिका में भारतीय तिरंगे का अपमान किया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी डोनाल्ड ट्रंप भारत को लेकर विवादित टिप्पणी करते हैं और कभी उनके देश में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होता है। संजय सिंह ने सवाल उठाया कि आखिर केंद्र सरकार इस पर कब प्रतिक्रिया देगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री अपने मित्र देशों और नेताओं से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं, तो भारतीय तिरंगे की गरिमा और देश के सम्मान के सवाल पर भी हस्तक्षेप करना चाहिए। सिसोदिया ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान हर भारतीय की भावना से जुड़ा विषय है और इस पर चुप्पी उचित नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान और भारतीयों का उपहास उड़ाए जाने की खबरें चिंताजनक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed