फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP attacked on Modi, corruption, hooliganism and surrendering on pakistan govt

आप का मोदी पर हमला : भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और पाकिस्तान के सामने घुटने टेकने वाली है सरकार

Fri, 27 May 2016 04:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 May 2016 04:18 AM IST
विज्ञापन
AAP attacked on Modi, corruption, hooliganism and surrendering on pakistan govt

केंद्र में मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने सीधे प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। मोदी सरकार के दो साल को भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और पाकिस्तान के सामने घुटने टेकने वाली सरकार का तमगा दिया। पार्टी ने सीधे मोदी पर हमला बोलने के साथ उनके मंत्रिमंडल को भ्रष्टाचारियों की फौज तक कह डाला।

विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि दो साल में दलितों, अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े हैं। सुशासन, विकास और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के मोदी वादे को पार्टी ने छलावा बताया है। आप नेता आशुतोष ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी वादे सुशासन, विकास पर जनता को सिर्फ निराशा मिली है।
विज्ञापन


जो मोदी चुनाव के दौरान घूम-घूमकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कर रहे थे, वही मोदी सरकार आतंकवादी हमले कराने वाले आईएसआई के लोगों का सेना से स्वागत करा रही थी। मोदी सरकार के दो साल में सिर्फ देश में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

AAP attacked on Modi, corruption, hooliganism and surrendering on pakistan govt

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के नाम पर सत्ता में आई मोदी सरकार की नाक के नीचे पहले ललित गेट सामने आया। इसमें देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे व सांसद दुष्यंत सिंह फंसे। सबूत होने के बाद भी मोदी जी चुप रहे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह का 36 हजार करोड़ का घोटाला सामने आया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। रमन सिंह के बेटे का नाम अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में भी आया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। व्यापम जैसे घोटाले में जिसमें कई लोगों की जान गई, फिर भी मोदी जी चुप रहे।

दो साल में देश को पीछे धकेला : आप ने कहा कि मोदी जी ने विकास के नाम पर देश में चुनाव लड़ा था, लेकिन विकास के सभी मोर्चे पर वे विफल रहे हैं। उल्टा देशभर में गुंडागर्दी और आतंक का माहौल बढ़ा है। भाजपा के नेता, आरएसएस के लोग लोगों को धमका रहे हैं।

दलित अल्पसंख्यक छात्रों को डराने में लगे हैं। कलाकार सरकार के कामकाज से नाराज होकर पुरस्कार लौटा रहे हैं। बीफ खाने का आरोप लगाकर भाजपा नेता सरेआम हत्या कर देते हैं। मोदी सरकार ने दो साल में देश को सिर्फ पीछे धकेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed