{"_id":"57dd4be44f1c1b5e48d483fc","slug":"aap-attack-on-modi-in-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजा से डरे राजा की तरह गुजरात पहुंचे मोदी : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रजा से डरे राजा की तरह गुजरात पहुंचे मोदी : आप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जो मोदी गुजरात की तारीफ करते नहीं थकते थे वे आज डरे हुए राजा की तरह वहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
यही वजह है कि उनके जाने से पहले 150 से ज्यादा दलित नेताओं को जेल भेजा गया। कई शहरों को छावनी में तब्दील कर दिया। बताते चलें कि शनिवार को प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन पर अपनी मां से मिलने गुजरात में थे।
विज्ञापन
आप प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि अफसोस है कि सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में राजशाही चल रही है। प्रजा को जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ता है।
आशुतोष ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते जो नरेंद्र मोदी गुजरातियों का बखान करते थकते नहीं थे, आज वह उन्हीं से डरे हुए हैं। आशुतोष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले आप कार्यकर्ताओं को भी धमकाया गया है।
विज्ञापन
कहा गया कि अगर मोदी का विरोध किया तो उन्हें परिवार समेत जेल में डाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुजरात में दलितों के साथ अत्याचार हो रहा है और उनकी आवाज को दबाया जा रहा है।