फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP attack on lg jung, said he did surgical strike

'दिल्ली के लाटसाहब ने जंग छेड़ रखी है, उन्होंने कल एक सर्जिकल स्ट्राइक किया'

Sun, 09 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
AAP attack on lg jung, said he did surgical strike
एलजी नजीब जंग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली वक्फ बोर्ड को भंग किए जाने व भ्रष्टाचार मामले की जांच सीबीआई को देने के बाद शनिवार को बोर्ड के चेयरमैन व आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने एलजी पर हमला बोला। 

विज्ञापन


गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि एलजी ने यह फैसला राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) के इशारे पर लिया है। उन्होंने कहा कि बगैर किसी आधार के शुक्रवार शाम को एलजी ने एसडीएम को भेजकर बोर्ड के दफ्तर को सील करा दिया, जिसकी कोई जरूरत नहीं थी। 
विज्ञापन


अमानतुल्लाह खान ने कहा कि उन्होंने मार्च में दिल्ली वक्फ बोर्ड में बतौर चेयरमैन कार्यभार संभाला था। तब से बोर्ड की आय बढ़ाने को लेकर लगातार काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'किस कानूनी आधार पर भंग किया गया वक्फ बोर्ड'

AAP attack on lg jung, said he did surgical strike
आप नेता - फोटो : अमर उजाला
साथ ही बोर्ड के जरिए होने वाले कार्यों जैसे बच्चों को वजीफा दिलाना, आठ साल से बंद विधावाओं के पेंशन आदि को शुरू कराया। इसके साथ ही बोर्ड में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने पर काम किया। 

उन्होंने कहा कि मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी तो दो बार झूठे मुकदमों में फंसा कर गिरफ्तार कराया गया। उन्होंने एलजी से सवाल किया कि किस कानूनी आधार पर वक्फ बोर्ड को भंग किया गया है। 

एलजी द्वारा भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई को सौंपने पर अमानतुल्लाह ने कहा कि सीबीआई केंद्र सरकार का तोता है, वहां निष्पक्ष जांच मुश्किल है। वहीं, आप के प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने भी एलजी पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के लाटसाहब एलजी नजीब जंग ने दिल्ली सरकार के खिलाफ एक जंग छेड़ रखी है। उन्होंने कल एक सर्जिकल स्ट्राइक किया और वक्फ बोर्ड के दफ्तर को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed