फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP Attack on LG for not removing Food Commissioner in delhi

आप ने राज्यपाल पर लगाया आरोप, कहा- अनिल बैजल और भाजपा नेताओं की मिलीभगत से हो रहा घोटाला

Thu, 29 Nov 2018 07:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Nov 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
AAP Attack on LG for not removing Food Commissioner in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर

आम आदमी पार्टी  ने एक बार फिर बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल पर हमला बोला। पार्टी के उत्तरी-पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी दिलीप पांडेय ने कहा कि सरकार ने 24 घंटे पहले फूड कमिश्नर (खाद्य आयुक्त) को बर्खास्त करने का निर्देश जारी किया था। 

विज्ञापन


अभी तक उपराज्यपाल ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। पांडेय का आरोप है कि इससे उपराज्यपाल से लेकर भाजपा नेताओं की मिलीभगत उजागर हो जाती है। फूड कमिशनर को बचाने के लिए सभी एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


दिलीप पांडेय ने कहा कि बुधवार को मंत्री इमरान हुसैन ने प्रमाण के साथ खुलासा किया था कि नांगलोई इलाके में राशन की दुकान पर बड़ा घोटाला हो रहा है। मंत्री से रिपोर्ट मिलने पर मुख्यमंत्री ने फूड कमिश्नर को हटाने का निर्देश जारी किया। साथ ही इसकी फाइल उपराज्यपाल को भी भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, 24 घंटे बाद अभी तक कोई कार्रवाई उपराज्याल ने नहीं की है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी हालत में क्यों न माना जाए कि राशन की लूट में उपराज्यपाल व भाजपा नेताओं की भी हिस्सेदारी है। दिलीप पांडेय ने कहा कि दिल्लीवाले घोटालेबाजी के इस गठजोड़ को समझ रहे हैं। 2019 के चुनाव में इसका करार जवाब भाजपा को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed