फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap asks six questions to dr harshvardhan.

'आप' ने हषवर्धन से पूछे 6 सवाल

Thu, 25 Sep 2014 05:35 PM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 05:35 PM IST
विज्ञापन
aap asks six questions to dr harshvardhan.

दिल्ली एम्स के सीवीओ संजीव चतुर्वेदी को हटाए जाने के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य जेपी नड्डा की साजिश का खुलासा होने के बाद आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है।

विज्ञापन


सीवीओ को हटाने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन पर कई सवाल दागे हैं। ‘आप’ का कहना है कि इस मसले में स्वास्थ्य मंत्री देश को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि एम्स सीवीओ संजीव चतुर्वेदी को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने यह कहते हुए पद से हटा दिया था कि एम्स में ऐसा कोई पद ही नहीं है। हालांकि बाद में मामले की तह तक जाने पर पता चला कि संजीव, राजनीतिक साजिश का शिकार बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़िए, AAP के 6 सवाल एक साथ

aap asks six questions to dr harshvardhan.

आप ने सवाल किया कि क्या स्वास्थ्य मंत्री मना कर सकते हैं कि भाजपा नेता जेपी नड्डा ने उन्हें बीते जून में चिट्ठी नहीं लिखी थी। क्या नड्डा ने सीवीओ को हटाने की सिफारिश नहीं की थी। क्या नड्डा सीवीओ की ओर से शुरू की जा रही जांच में शक के घेरे में नहीं आ रहे थे।

क्या नड्डा ने सीवीओ को हटाने के लिए रिमांइडर भी नहीं भेजा था। क्या अगस्त में 24 घंटे के भीतर सीवीओ का हटाने का फैसला स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी पार्टी के दबाव में नहीं किया। आईएएस अधिकारी विनीत चौधरी को नड्डा ने बचाने की कोशिश क्यों की।

आरोप है कि भाजपा भ्रष्टाचार के मामले में समझौता कर रही है, जिसमें भाजपा के एक मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हैं। लिहाजा केंद्र सरकार को इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed