प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाक दौरे पर AAP ने पूछे ये सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अचानक पाकिस्तान दौरे पर हैरानी जताते हुए आम आदमी पार्टी ने सवाल किया है कि फिलहाल ऐसा क्या बदल गया कि प्रधानमंत्री को लाहौर जाना पड़ा।
जबकि भाजपा ने पाकिस्तान के साथ बातचीत का विरोध किया था। वरिष्ठ आप नेता आशुतोष ने कहा कि भाजपा और मोदी ही आतंकवाद के नाम पर पाकिस्तान के साथ बातचीत का विरोध कर रहे थे।
उन्होंने सवाल किया कि क्या अब आतंकवाद पूरी तरह रुक गया है, जिससे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अब मोदी के लिए इतने पसंदीदा बन गए हैं।
मनमोहन सिंह के जमाने में तो आप विरोध कर रहे थे
आशुतोष ने कहा कि पहले मोदी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के बहाने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जमाने में पाकिस्तान के साथ बातचीत का विरोध कर रहे थे।
आप के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने माना कि उनकी पार्टी पाकिस्तान के साथ बातचीत को जरूरी मानती रही है, लेकिन भाजपा इसका विरोध कर रही थी।
अब प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि पाकिस्तान से इतना याराना क्यों निभा रहे हैं। जनता इसे जानना चाहती है।