फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP and Congress hold meeting to discuss seat sharing for upcoming Lok Sabha elections

इंडिया गठबंधन: कांग्रेस व आप के बीच सीटों के बंटवारे पर नहीं बनी सहमति, दोनों दलों के नेता फिर करेंगे चर्चा

Mon, 08 Jan 2024 04:20 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 08 Jan 2024 04:20 PM IST
सार

आप और कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए बैठक की। बैठक के बाद कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि बातचीत जारी रहेगी और हम दोबारा मिलेंगे। उसके बाद ही सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला लेंगे।
 

विज्ञापन
AAP and Congress hold meeting to discuss seat sharing for upcoming Lok Sabha elections
कांग्रेस और आप की बैठक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने के लिए दिल्ली की सीट बांटने के मामले में सोमवार को इंडिया गठबंधन के प्रमुख दल कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच सहमति नहीं बन सकी। दोनों नेताओं के मध्य हुई बैठक में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को दो सीटें देने की बात की, जबकि कांग्रेस ने चार सीटें मांगी। लिहाजा उनके बीच अगले दिनों के दौरान फिर बैठक होगी। इस बैठक में उनके बीच सीटों की संख्या व उनके नाम तय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, बैठक में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केवल दिल्ली के मामले में बात की। कांग्रेस ने केवल दिल्ली के ही नेताओं को बुलाया हुआ था। इस दौरान कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सीट बांटने के मामले में अपना-अपना प्रस्ताव एक-दूसरे को दिया। आम आदमी पार्टी ने पिछले विधानसभा व नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को मिले मत प्रतिशत का हवाला देते हुए उसे दो सीटों पर चुनाव लड़ने का सुझाव दिया, जबकि कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए चार सीट मांगी। 
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उसे पिछले विधानसभा व नगर निगम चुनाव में भले ही कम वोट मिले, लेकिन लोकसभा चुनाव में वह पांच सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी। इस तरह उनके बीच सीटों का बंटवारा नहीं हो सका। हालांकि उन्होंने इस मामले में बात करने के बजाय आगे बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई। बैठक के बाद दोनों दलों के नेताओं ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बैठक में हुई चर्चा के बारे में अपने वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराएंगे और कुछ दिन बाद दोनों दलों के नेता फिर बैठक करेंगे। उस समय सीटों की संख्या व उनके नाम तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कांग्रेस की ओर से उसकी गठबंधन समिति के संयोजक मुकुल वासनिक व चारों सदस्यों के अलावा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली व पूर्व मंत्री हारुन यूसुफ शामिल हुए, जबकि आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. संदीप पाठक, आतिशी व सौरभ भारद्वाज आए।


आप व कांग्रेस में चार-तीन पर सहमति बनने के आसार
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी भले ही चार व पांच सीटें मांग रही है, लेकिन कांग्रेस चार के बजाए तीन सीटों पर मान जाएगी। वहीं, आम आदमी पार्टी भी उसे तीन सीटें देने पर तैयार है। कांग्रेस दक्षिण दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली के अलावा पूर्वी दिल्ली व उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट में से कोई एक सीट लेना चाहती है। आम आदमी पार्टी उसे दक्षिण दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली व उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट देने के लिए तैयार बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed