{"_id":"4deae9de61a50dd5d0e53ad0a943b2c9","slug":"aap-and-bjp-hurl-stones-clash-turns-violent-at-bjp-office-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के बाद दिल्ली में बवाल, आप पर क्रिमिनल केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात के बाद दिल्ली में बवाल, आप पर क्रिमिनल केस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Mar 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
गुजरात में आप की रैली रोके जाने के बाद भाजपा के दिल्ली स्थित कार्यालय पर प्रदर्श्ान करने वाले आप कार्यकार्ताओं पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता अरविंद केजरीवाल का काफिला गुजरात में रोके जाने के विरोध में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकार्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर टकराव हुआ।
विज्ञापन
पढ़ें: मोदी की पुलिस ने केजरीवाल को क्यों लिया हिरासत में?
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकार्ताओं ने एक दूसरे पर पत्थर भी उछाले। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने जल कानून का भी प्रयोग करना पड़ा।
इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। इसपर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी आप के लोगों का विरोध किया।
पुलिस ने पानी की बौछार मारकर आप कार्यकर्ताओं को हटाया। आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया।