{"_id":"69d6775186ba37ef9e04147c","slug":"aap-alleges-conspiracy-on-water-issue-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131454-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पानी के मुद्दे पर आप ने साजिश का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पानी के मुद्दे पर आप ने साजिश का लगाया आरोप
विज्ञापन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में पानी के मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली में सत्ता हासिल करने के लिए जनता को पानी के लिए तरसाया।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल की सरकार ने हिमाचल प्रदेश से पानी लेने की कोशिश की, तब हर बार भाजपा शासित हरियाणा सरकार ने अड़चन पैदा की। दिल्ली के लोगों को गर्मियों में पानी के लिए तड़पाना एक सोची-समझी रणनीति थी। उन्होंने कहा कि अब जब दिल्ली में भाजपा की सरकार है, तो वही हरियाणा सरकार पानी देने के लिए तैयार हो गई है। यह साफ दिखाता है कि पहले जानबूझकर रोड़ा अटकाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और केंद्र सरकार ने दिल्ली की जनता के हितों के बजाय राजनीतिक लाभ को प्राथमिकता दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इससे संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचा है। यह शासन शैली संघीय लोकतंत्र के लिए खराब उदाहरण है। ब्यूरो