फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap alleged that cm and deputy cm asked to present invitation card at lg house

एलजी के निवास पर केजरीवाल का अपमान

Thu, 25 Jan 2018 05:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Thu, 25 Jan 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
aap alleged that cm and deputy cm asked to present invitation card at lg house

बुधवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर (राज निवास) में गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर एक कर्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस पर आम आदमी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि उनके साथ वहां उचित व्यवहार नहीं हुआ। सबके वाहनों को अंदर जाने की अनुमती मिली पर सीएम केजरीवाल के वाहन को अंदर जाने की अनुमती नहीं मिली।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नगेंद्र र्शमा ने दावा किया है कि 'एलजी ने राज निवास में गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर एक कर्यक्रम का आयोजन किया था। वहां बाकी सभी अफ्सरों के वाहनों को अंदर एलजी हाउस में जाने की अनुमती दी गई पर दिल्ली के सीएम, डिप्टी सीएम और स्पीकर से पुलिस ने निमंत्रण पत्र दिखाने को कहा और कुछ मिनट बाहर इंतजार करने के लिए मजबूर किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का ये है कहना

aap alleged that cm and deputy cm asked to present invitation card at lg house

दिल्ली पुलिस का इस पर कहना है कि प्रोटोकोल के चलते किसी भी वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी।

पुलिस ने आगे कहा कि राज निवास में हो रहा कार्यक्रम एक पवित्र अवसर है जो कि हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर मनाया जाता है। स्थापित प्रोटोकोल, सम्मेलन और जगह को लेकर दिल्ली सरकार के किसी भी वाहन को अंदर आने की अनुमति नहीं दी गई।

पुलिस ने ये भी कहा कि बुधवार को भी भारत सरकार के किसी भी अफसर और दिल्ली सरकार के किसी भी अफसर के वाहन को अनुमती नहीं दी गई। माननीय मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी तरह की कोई देरी नहीं की गई, इस तरह की गलत सूचना आधारहीन है।'

एलजी के अफसर ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी ना देते हुए केवल इतना कहा कि सुरक्षा विशेष रूप से दिल्ली पुलिस द्वारा ही संचालित की गई। हालांकि सूत्रों के अनुसार किसी भी गाड़ी को एलजी हाउस में जाने की अनुमती नहीं थी, किसी भी गाड़ी को अंदर घुसने नहीं दिया गया।

आप नेताओं ने कहा जारी की जाए सीसीटीवी फुटेज

aap alleged that cm and deputy cm asked to present invitation card at lg house

आप नेताओं ने मांग की है कि उनके आरोप की पुष्टी करने के लिए उस जगह की सीसीटीवी फुटेज जारी की जाए। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा 'कृप्या एलजी हाउस के एंट्रेंस गेट की सीसीटीवी फुटेज जारी की जाए। ताकि इस देश के लोग ये देख सकें कि किसकी गाड़ी को अंदर घुसने दिया और किसे चलने को कहा गया।'

दिल्ली पुलिस के बयान का खंडन करते हुए, आप नेताओं ने कहा कि इस तरह का बर्ताव पहली बार किसी मुख्यमंत्री के साथ किया गया है।

उनका ये भी आरोप है कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ और यह कोई पहला कार्यक्रम नहीं है, जब राज निवास में सीएम और अन्य लोग उपस्थित हुए हों। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कम से कम अन्य 6 गाड़ियों को अंदर जाने दिया गया। सूत्रों के अनुसार केजरीवाल इस मुद्दे को एलजी तक लेकर नहीं गए हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed