‘आप’ पर लगाया पंजाबी अकादमी तबाह करने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल ने दिल्ली सरकार पर पंजाबी भाषा व संस्कृति को तबाह करने का आरोप लगाया है। अकालियों ने कहा है कि दिल्ली सरकार पंजाबी अकादमी को भी बर्बाद करने पर तुली है।
सालाना बजट 18 करोड़ से घटाकर 12 करोड़ करके अकादमी को खत्म करने की साजिश की जा रही है। बीते दिनों पंजाबी अकादमी द्वारा तालकटोरा में गुरबाणी संगीत समागम के नाम पर करवाए गए कार्यक्रम में उस्ताद नीले खान के गुरुग्रंथ साहिब में दर्ज भक्त फरीद के श्लोकों का गायन कराया गया।
शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के प्रधान मनजीत सिंह जीके ने बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब में यह कह रहे हैं कि पंजाब का विकास दिल्ली मॉडल की तरह किया जाएगा।
सचाई यह है कि केजरीवाल दिल्ली में पंजाबी भाषा, कला व संस्कृति को बर्बाद करने पर तुले हैं। पंजाबी अकादमी सचिव का पद दो साल से खाली है। पंजाबी पढ़ाने वाले अध्यापकों की संख्या 728 से घटकर 640 हो गई है। अध्यापकों को मिलने वाला मासिक वेतन 4500 रुपये से बढ़ाकर 8 हजार करने का प्रस्ताव भी लंबित है।
'पंजाब अकादमी को बर्बाद करना चाहते हैं वो'
अकादमी की नई बनाई गई गवर्निंग बॉडी में कला व साहित्य जगत के लोगों को नजरअंदाज करके आप के कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर दी गई है। तिलक नगर से आप विधायक जरनैल सिंह को अकादमी का वाइस चेयरमैन बनाने पर भी उंगली उठाई।
अकादमी ने बीते 3 वर्षों के साहित्य सम्मान घोषित होने के बावजूद सम्मान नहीं बांट कर साहित्यकारों का अपमान किया है। गुरचरण सिंह जीओनवाला की पुस्तक को आप विधायकों का विमोचन करना भी सिख परंपरा पर कुठाराघात है।
इस दौरान कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह हित ने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। गुरबाणी की बेअदबी कर रहे हैं। धर्मप्रचार कमेटी के चेयरमैन परमजीत सिंह राणा ने कहा कि आप विधायक गुरबाणी की आलोचना करने वालों को संरक्षण दे कर सिख कौम को दोफाड़ करने की साजिश रच रहे हैं।