फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP activist Savita Sharma arrested

आप कार्यकर्ता सविता शर्मा गिरफ्तार

Mon, 30 Jan 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 30 Jan 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
 AAP activist Savita Sharma arrested
hathkadi

कासना कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता सविता शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई प्राधिकरण पर सफाई कर्मियों के साथ प्रदर्शन के दौरान सरकारी कार्य में बाधा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर की।

विज्ञापन



कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी ने बताया कि आरोपी सविता को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें लुकसर जेल भेज दिया गया। बता दें कि सविता अपनी मौत की झूठी कहानी रचने वाले चंद्रमोहन शर्मा की पत्नी हैं। जेल में बंद चंद्रमोहन पर एक व्यक्ति को कार में बंदकर जिंदा जलानेे का आरोप है।   
विज्ञापन



 सफाई कर्मचारियों ने आचार संहिता लागू होने से पूर्व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर कई दिन तक टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन किया था। प्राधिकरण में प्रदर्शन के दौरान सविता शर्मा भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के इंस्पेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आदि की धाराओं में सविता शर्मा समेत आठ नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी सविता को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed