{"_id":"6936e1f8f71d26f97e0f675e","slug":"aap-accuses-cm-of-spreading-misinformation-on-pollution-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-115415-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीएम पर प्रदूषण पर गलत जानकारी फैलाने का आप ने लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीएम पर प्रदूषण पर गलत जानकारी फैलाने का आप ने लगाया आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) और तापमान का फर्क तक नहीं पता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग उम्मीद कर रहे थी कि नई सरकार प्रदूषण पर नियंत्रण लाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री के बयान यह दिखाते हैं कि उन्हें इस विषय की बुनियादी जानकारी भी नहीं है। आप ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर एक व्यंगात्मक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री के बयान पर तंज कसा है। वीडियो में डॉक्टर की भूमिका निभा रहे विधायक संजीव झा एक्यूआई मीटर से बुखार नापते दिखते हैं और फिर मजाक में कहते हैं कि एक्यूआई और तापमान एक ही चीज है। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री लगातार गलत जानकारी देकर जनता को भ्रमित कर रही हैं। उनका कहना है कि भाजपा सरकार को दिल्ली के प्रदूषण पर काम करना चाहिए, न कि बुनियादी तथ्यों पर गलती करके खुद को चर्चा का विषय बनाना चाहिए।