फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP 27 mla in trouble, law student wrote letter to election commission

आप के 27 विधायकों पर लटकी तलवार, कानून के छात्र ने की आयोग से शिकायत

Mon, 19 Sep 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
AAP 27 mla in trouble, law student wrote letter to election commission
केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के 27 विधायकों की सदस्यता पर संकट आ सकता है। विधायकों पर लाभ के पद के दायरे में आने का आरोप लगाया है। कानून के एक छात्र ने जून में इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी।

विज्ञापन


आयोग ने शिकायत को राष्ट्रपति के पास भेज दिया है।यह मामला 21 संसदीय सचिवों से अलग है। कानून के छात्र विभोर आनंद ने जून महीने में चुनाव आयोग को शिकायत दी थी कि 27 आप विधायक रोगी कल्याण समिति में अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए गए हैं। 
विज्ञापन


यह पद लाभ के पद के दायरे में आता है। ऐसे में इसकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए। शिकायतकर्ता की दलील है कि विधायक रोगी कल्याण समिति में सदस्य के तौर पर शामिल हो सकता है। बतौर अध्यक्ष इनकी नियुक्ति नहीं हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आप विधायकों की सदस्यता रद्द होने के पक्ष में पत्र

AAP 27 mla in trouble, law student wrote letter to election commission
आप नेता - फोटो : फाइल फोटो

विभोर आनंद का कहना है कि आयोग ने उनकी शिकायत राष्ट्रपति के पास भेज दी है। अब इस पर राष्ट्रपति को अपना फैसला लेना है। उनका कहना है कि रोगी कल्याण समिति अस्पताल के प्रबंधन का काम देखती है। 

इसमें इलाके के विधायक, सांसद, प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी बतौर सदस्य शामिल होते हैं। जबकि अध्यक्ष को सरकारी सुविधाएं मिलती हैं। 

विभोर के मुताबिक, आप सरकार ने 27 विधायकों को अध्यक्ष बना दिया है। इससे यह लाभ के पद के दायरे में आ जाते हैं। इसलिए इनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इसमें से 11 विधायक ऐसे भी हैं, जो संसदीय सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed