{"_id":"5c9e49c5bdec2213e648f624","slug":"aam-admi-party-complaint-of-prime-minister-in-the-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से की प्रधानमंत्री की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से की प्रधानमंत्री की शिकायत
Fri, 29 Mar 2019 10:07 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में विंग कमांडर अभिनंदन के नाम का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताया है।
विज्ञापन
पार्टी ने इसे आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दी है। इस पर कार्रवाई की मांग करते हुए आप ने कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान पोस्टर या भाषण में सेना के नाम का इस्तेमाल पर पाबंदी लगनी चाहिए।
विज्ञापन
पार्टी की लीगल सेल की तरफ से दर्ज कराई शिकायत में चुनाव आयोग के एक निर्देश का हवाला दिया है। इसमें आयोग ने कहा था कि कोई भी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के दौरान सेना के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
आप का कहा है कि बावजूद इसके प्रधानमंत्री अपने इंटरव्यू में चुनावी फायदे के लिए सेना का नाम ले रहे हैं। वहीं, भाजपा अपने ट्वीटर हैंडल से इसका प्रचार भी कर रही है।
आयोग को दी गई शिकायत में प्रधानमंत्री की स्पीच व ट्वीटर लिंक भी दिया गया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े एक सवाल पर प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए विंग कमांडर का नाम लिया था।