दिल्ली में आम आदमी को फ्री वाईफाई, 15 मार्च से शुरू हो सकती है सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार आम आदमी के लिए फ्री वाईफाई सुविधा शुरू करने जा रही है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरुआत संत नगर बुराड़ी मार्केट से होगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार ने एक कंपनी को दी है।
कंपनी यहां लोगों को रोजाना फ्री में 50 एमबी डाटा खर्च की वाईफाई की सुविधा 2 एमबीपीएस की स्पीड से देगी। इसके बदले कंपनी सरकार से कोई खर्च भी नहीं लेगी। कंपनी के प्रतिनिधि 15 मार्च से यह सुविधा शुरू करने की तैयारी में लग गए हैं।
सरकार के आईटी डिपार्टमेंट ने दिल्ली डायलॉग कमीशन की सिफारिश पर संत नगर बुराड़ी मेन मार्केट में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आम आदमी वाईफाई शुरू करने की मंजूरी जीवी टेलीकॉम को दी है। तीन महीने तक कंपनी पायलट प्रोजेक्ट करेगी। उससे मिलने वाले निष्कर्ष के हिसाब से सरकार बड़े स्तर पर प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगी।
इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार है, जिसमें एक साथ एक हजार लोगों को जोड़ा जा सकता है
जीवी टेलीकॉम कंपनी के प्रतिनिधि नवीन त्यागी बताते हैं कि अभी उस मार्केट में वाईफाई भुगतान के साथ उपलब्ध करा रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार है, जिसमें एक साथ एक हजार लोगों को जोड़ा जा सकता है।
चौबीस घंटे में 50 एमबी तक फ्री डाटा यूज की सुविधा देंगे, उसके बाद के डाटा पर शुल्क देना होगा। जो भी मार्केट आएगा और आम आदमी फ्री वाईफाई यूज करना चाहेगा, उसे वन टाइम पासवर्ड एसएमएस से मिलेगा।
इससे यूजर का सत्यापन भी हो जाएगा। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी सरकार के सबसे बड़े फ्री वाईफाई के वादे को लेकर बजट में भी कुछ घोषणा की तैयारी है। सरकार फ्री वाईफाई को लेकर कई मॉडल की तलाश कर रही है।
दिल्ली सचिवालय में अनलिमिटेड फ्री वाईफाई
दिल्ली सचिवालय में सरकार ने अनलिमिटेड फ्री वाईफाई सुविधा शुरू कर दी है है। सचिवालय में कार्यरत आईएएस अधिकारियों के लिए अलग और सामान्य कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए अलग-अलग आईडी होगी और पासवर्ड रोजाना मेल पर मिलेगा। वहीं, बाहर से आने वाले लोगों को रोजाना अलग-अलग पासवर्ड डालकर कनेक्ट करना होगा। पहली बार ऑनलाइन फार्म भरना होगा।
सूचना एवं प्रौद्योगिकी सचिव डॉ. एन वसंथा कुमार ने फ्री वाईफाई सुविधा का सरकुलर जारी किया। इसमें कहा गया है कि सामान्य अधिकारी कर्मचारी अनंत, आईएएस अधिकारी वायु आईडी का इस्तेमाल करेंगे।
ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद सरकारी अधिकारी एनआईसी के नाम वाला ई-मेल यूज करेंगे। हर विभाग को नोडल अधिकारी का नाम भेजने के लिए कहा गया है, जिसके मेल पर दैनिक पासवर्ड आएगा। रोजाना आज के विचार की तरह सचिवालय में दिखने वाली जगह पर पासवर्ड डिस्प्ले किया जाएगा।