फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party will protest for elections in delhi

सत्ता के लिए जनता के बीच AAP का नया स्टंट

Fri, 25 Jul 2014 07:08 PM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party will protest for elections in delhi

राष्ट्रपति भवन और राजनिवास में दिल्ली विधानसभा भंग करने की अर्जी लेकर पहुंची आम आदमी पार्टी (आप) ने अब जन संसद में जाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


तीन अगस्त को पार्टी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। इसके लिए दिल्ली भर से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। इसमें केजरीवाल समेत पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन


आंदोलन से पहले दिल्ली में पोस्टर भी लगाए जाने शुरू हो गए हैं।

AAP के लिए फायदे का सौदा

aam aadmi party will protest for elections in delhi

एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक, पार्टी दिल्ली में तत्काल चुनाव नहीं कराए जाने के मसले को आम लोगों के बीच ले जाना चाहती है।

इसी मकसद से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए दिल्ली की गलियों को पोस्टर लगाए जा रहे हैं।

उनका मानना है कि दिल्ली में चुनाव, पार्टी के लिए फायदे का सौदा साबित होगा। पार्टी ने इन दिनों ‘आप बनाम भाजपा: 49 दिन की सरकार’ नाम से अभियान भी चला रही है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से

aam aadmi party will protest for elections in delhi

शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पंजाब में होगी। संगरूर जिले के सुनाम में पार्टी पदाधिकारी तीन दिन तक चर्चा करेंगे। इसमें देश की मौजूदा सियासत पर बहस के साथ पार्टी के विस्तार पर भी चर्चा होगी।

पार्टी ने दिल्ली में चुनाव पूर्व सर्वे भी शुरू कर दिया है। इसमें राजधानी के पैंतीस लाख परिवारों से बात कर सियासी माहौल की जानकारी जुटाई जाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed