फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party will hold 200 resolution meetings in Delhi

Lok Sabha Election: आप ने प्रचार अभियान किया तेज, दिल्ली में 200 संकल्प सभाएं करेगी पार्टी

Tue, 16 Apr 2024 05:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 16 Apr 2024 05:07 AM IST
सार

सभा के माध्यम से करीब एक लाख लोगों को जेल का जवाब वोट से देने के लिए शपथ दिलाई जाएगी। ये लोग आप उम्मीदवार के चारों लोकसभा सीटों में पार्टी की बात पहुंचाएंगे। अभी तक पार्टी जेल का जवाब वोट से अभियान चला रही है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party will hold 200 resolution meetings in Delhi
गोपाल राय - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव को देखते हुए आप ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार से पार्टी संकल्प सभाएं आयोजित करेगी। इस सभा के माध्यम से करीब एक लाख लोगों को जेल का जवाब वोट से देने के लिए शपथ दिलाई जाएगी। ये लोग आप उम्मीदवार के चारों लोकसभा सीटों में पार्टी की बात पहुंचाएंगे। अभी तक पार्टी जेल का जवाब वोट से अभियान चला रही है। अब इस अभियान को और तेज किया जाएगा। आप के दिल्ली संयोजक व मंत्री गोपाल राय का कहना है कि जेल का जवाब वोट से अभियान के दूसरे चरण में पार्टी जेल का जवाब वोट से संकल्प सभा आयोजित करेगी।

विज्ञापन


23 मई तक आयोजित होने वाली इन 200 सभाओं में दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक और सांसद बैठक में मौजूद लोगों को शपथ दिलवाएंगे। पार्टी का लक्ष्य करीब एक लाख लोगों को शपथ दिलवाने का है। यह लोग दिल्ली में घर-घर जाएंगे और उन्हें आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए तैयार करेंगे। गोपाल राय ने कहा कि मंगलवार को वह पहले दिन पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में संकल्प सभाएं करेंगे। राज्यसभा सांसद संजय सिंह 18 अप्रैल को दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट के लिए संकल्प सभा करेंगे।
विज्ञापन


अधिकतर लोगों ने कहा सीएम की गिरफ्तारी गलत
गोपाल राय ने दावा किया कि दिल्ली में करीब तीन लाख घरों में जाकर मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया गया। इनमें से 90 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को गलत बताया। आप ने दो हजार टीम बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ मिलकर चलाएंगे अभियान
गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर अभियान चलाएंगे। अभी तक कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया था। घोषणा के बाद जहां जरूरत होती आप कांग्रेस का साथ देगी। वहीं जरूरत के आधार पर कांग्रेस का साथ लिया जाएगा। फिलहाल अपनी सीटों पर अपने स्तर पर प्रचार किया जाएगा।  

कन्हैया के नाम से नहीं कोई दिक्कत
कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया के नाम पर गोपाल राय ने कहा कि इससे कोई दिक्कत नहीं है। यह चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं है, इस बार चुनाव पार्टी लड़ रही है। ऐसे में कन्हैया के नाम से कोई दिक्कत नहीं है। भाजपा टुकड़े टुकड़े गैंग का नैरेटिव बनाने का प्रयास कर रही है। इस बार यह नहीं चलेगा।


मुख्यमंत्री करेंगे फैसला
समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद के इस्तीफे के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फैसला करेंगे। यह उनके अधिकार क्षेत्र में आता है।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट से गायब हो सकते हैं बड़े नाम
आप के स्टार प्रचारक की लिस्ट में इस बार बड़े नाम गायब हो सकते हैं। पार्टी के बड़े नेता इस समय जेल में हैं। हालांकि गोपाल राय का कहना है कि आने वाले दिनों में स्टार प्रचारकों की लिस्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed