फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party will give tickets to muslim candidates in delhi

दिल्ली की सत्ता के लिए AAP ने बनाया 'खास' प्लान

Sat, 05 Jul 2014 05:53 PM IST
Updated Sat, 05 Jul 2014 05:53 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party will give tickets to muslim candidates in delhi

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) की खास नजर दिल्ली के मुस्लिम मतदाताओं पर है। मुस्लिम वोटर को जोड़ने में पार्टी को बड़ा फायदा दिख रहा है।

विज्ञापन


फिलहाल रणनीति दिल्ली की छह मुस्लिम बहुल सीटों पर कब्जा करने की बनाई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि इन सीटों पर मुसलमान उम्मीदवार को उतारने की तैयारी है।
विज्ञापन


थोड़ी सहूलियत लोकसभा चुनावों में पड़े वोटों के रुझानों से मिली है। सभी सीटों पर पार्टी ने कांग्रेस पर बढ़त बनाई, जबकि तीन सीटों पर सबसे ज्यादा वोट मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

AAP की ओर बढ़े मुस्लिम वोटर

aam aadmi party will give tickets to muslim candidates in delhi

दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी ने छह मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन मुस्तफाबाद व बाबरपुर सीट शामिल नहीं थीं।

दूसरी तरफ कांग्रेस ने सभी मुस्लिम उम्मीदवार ऐसी सीटों से उतारे थे, जहां मुसलमान वोट निर्णायक रहता है। कांग्रेस के चार उम्मीदवार जीते, जबकि एक सीट जदयू को मिली। वहीं, बाबरपुर पर भाजपा ने कब्जा किया था।

हालांकि, पार्टी मान रही है कि विधानसभा चुनाव के बाद से दिल्ली की सियासी तस्वीर में काफी बदलाव आया है। बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाता आप के पक्ष में आए हैं।

पार्टी नहीं चाहती कोई रिस्क

aam aadmi party will give tickets to muslim candidates in delhi

लोकसभा चुनाव के आंकड़े भी बताते हैं कि इन सीटों पर आप ने कांग्रेस पर अच्छी बढ़त ली है। फिर भी, पार्टी कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।

हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई बोलने का तैयार नहीं। मुस्लिम सेल से जुड़े पार्टी नेता इरफान उल्लाह ने सिर्फ इतना भर कहा कि सारी संभावनाएं खुली हैं। पार्टी मजबूत उम्मीदवार को ही टिकट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed