{"_id":"62d346fb866b987ec30a8782","slug":"aam-aadmi-party-to-support-presidential-candidate-yashwant-sinha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सिन्हा को समर्थन देगी आप, पीएसी की बैठक में फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सिन्हा को समर्थन देगी आप, पीएसी की बैठक में फैसला
Sun, 17 Jul 2022 05:08 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 17 Jul 2022 05:08 AM IST
सार
अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में पीएसी की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। पीएसी ने सर्वसम्मति से यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
यशवंत सिन्हा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राष्ट्रपति चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) विपक्षी दल समर्थित उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। आप सांसद व विधायक 18 जुलाई को यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान करेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में शनिवार पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में यह फैसला लिया गया। आप ने भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का भी सम्मान करने की बात कही है।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में पीएसी की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। पीएसी ने सर्वसम्मति से यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का फैसला लिया गया। आप सांसद संजय सिंह ने मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान सभी सिन्हा के पक्ष में एकमत थे। हालांकि, राजग के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जी का भी पार्टी सम्मान करती है।
विज्ञापन