फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party makes master plan for kejriwal's bail

केजरीवाल की रिहाई के लिए AAP ने बनाया खास प्लान

Fri, 23 May 2014 10:25 PM IST
Updated Fri, 23 May 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party makes master plan for kejriwal's bail

अरविंद केजरीवाल के बेल बॉन्ड न भरने का फैसला ‘आप’ पर उल्टा पड़ता दिख रहा है। पार्टी रणनीतिकार इससे निकलने की राह तलाशने में शुक्रवार को दिन भर माथापच्ची करते रहे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल यह तय किया गया है कि मामला हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट तक जाएगा। अगर वहां केजरीवाल को राहत मिल जाती है तो उसे बड़ी जीत के तौर पर प्रचारित किया जाएगा, लेकिन अगर फैसला नकारात्मक आता है तो बेल बॉन्ड भरा जा सकता है।
विज्ञापन


आधिकारिक तौर पर पार्टी नेता अभी सिर्फ ऊपरी अदालत में अपील की ही बात कर रहे हैं।

AAP को होगा ये बड़ा नुकसान

aam aadmi party makes master plan for kejriwal's bail

पार्टी रणनीतिकार मानकर चल रहे थे कि दूसरे मामलों की तरह अदालत में बेल बांड के बगैर जमानत मिल जाएगी। यही वजह रही कि नितिन गडकरी के मामले में भी पार्टी इसी लाइन पर आगे बढ़ रही थी।

लेकिन बाजी पलटने पर बेल बॉन्ड भरने से पार्टी को सियासी नुकसान की आशंका दिखी। लिहाजा, पार्टी सिद्धांत की बात करते हुए केजरीवाल जेल चले गए।

सूत्रों की मानें तो इससे मामला पूरी तरह उलझ गया है। अब रणनीतिकार हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट की ओर देख रहे हैं।

तो पार्टी मनाएगी जीत?

aam aadmi party makes master plan for kejriwal's bail

अगर पार्टी को कहीं से भी राहत मिलती है तो इसे जीत बताया जाएगा। अगर सुप्रीम कोर्ट से भी केजरीवाल के हक में फैसला नहीं आता है तो फैसले के सम्मान के नाम पर बेल बॉन्ड भरने की बात भी चल रही है।

वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बताया कि निचली अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed