फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party leader dies in car in Sahibabad, Ghaziabad,

कार में जलकर आम आदमी पार्टी के नेता की मौत, हत्या की आशंका

Sat, 06 Oct 2018 05:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sat, 06 Oct 2018 05:22 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party leader dies in car in Sahibabad, Ghaziabad,
नवीन कुमार (फाइल फोटो), जली हुई कार - फोटो : अमर उजाला

भोपुरा-लोनी रोड पर गुरुवार देर रात को कार में आग लगने से आम आदमी पार्टी के एक नेता की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने कार नंबर से उनकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली के बुद्धनगर इंद्रापुरी में नवीन कुमार दास (44) रहते थे। वह आम आदमी पार्टी में विधानसभा सचिव के पद पर थे। गुरुवार रात करीब ढाई बजे पुलिस को लोनी-भोपुरा रोड पर आईओसीएल गोदाम के पास एक ब्रेजा कार में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझने पर कार में एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि नवीन कुमार गाजियाबाद क्यों आए थे, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उनके भाई मनोज कुमार का आरोप है कि नवीन को कोई गाजियाबाद लेकर आया और रात में सुनसान इलाके में सड़क के किनारे कार में आग लगाकर जिंदा जला दिया। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि पहले नवीन की हत्या कर दी गई हो और फिर आग लगा दी गई हो, ताकि हत्या को हादसे की सूरत दी जा सके। थाना साहिबाबाद एसएचओ दिनेश यादव ने बताया कि जब कार खोली गई तो उसका लॉक लगा हुआ था। हो सकता है आग लगने के बाद कार लॉक हो गई होगी। संभवत: इसी वजह से नवीन बाहर नहीं निकल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैट का बयाना देने को कहकर घर से निकले थे

अपने जीवन की सारी जमापूंजी एकत्रित कर नवीन दास छतरपुर स्थित एक फ्लैट को खरीदने जा रहे थे। नवीन की मां उर्मिला ने बताया कि फ्लैट का बयाना देने के लिए नवीन घर पर 26 लाख रुपए लाए थे। इन रुपयों के बंडल बनाए थे। यह बंडल लेकर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे नवीन घर से निकले थे और शाम तक वापस आने की बात कही थी। लेकिन शाम तक वापस नहीं आने पर उन्होंने थाने को सूचित किया। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। नवीन अविवाहित थे। देर शाम दिल्ली में नवीन का अंतिम संस्कार किया गया।

आमतौर पर डीजल कार में नहीं लगती आग
नवीन ने कुछ वर्ष पहले ही ब्रेजा कार खरीदी थी। जो डीजल से चलने वाली कार थी। आमतौर पर डीजल कार में आग नहीं लगती है। एफएसओ एए हुसैन ने बताया कि दमकल की
गाड़ी ने आग बुझाई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं  चल सका है। पुलिस ने नवीन के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed