फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party leader Atishi said Lieutenant Governor is repeatedly violating constitutional system

तकरार: नए एलजी से भी 'आप' की तनातनी शुरू, नेता बोले- संवैधानिक व्यवस्था का उल्लंघन कर रहे विनय सक्सेना

Sat, 04 Jun 2022 10:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 04 Jun 2022 10:07 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि एलजी के पास मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था देखने तक का समय नहीं है। वो दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र में दखल डालने के बजाय दिल्ली की साफ सफाई, लोगों को घर देना, लॉ एंड ऑर्डर और महिलाओं को सुरक्षा पर ध्यान देना सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party leader Atishi said Lieutenant Governor is repeatedly violating constitutional system
आप विधायक आतिशी - फोटो : PTI

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के नए उपराज्यपाल विनय सक्सेना के निरीक्षण दौरे पर सवाल खड़ा किया है। कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को सूचित किए बगैर जलबोर्ड के अधिकारियों को निर्देर्शित कर रहे है। संवैधानिक पद पर रहकर संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

विज्ञापन

 
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली की संवैधानिक व्यवस्था का उपराज्यपाल बार-बार उल्लंघन कर रहे हैं। चुनी हुई सरकार के अधिकार क्षेत्र में दखल देना स्पष्ट करता है कि दिल्ली सरकार और लोकतंत्र के खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है। उनके पास सिर्फ जमीन, लॉ एंड ऑर्डर और पुलिस है। बाकी सभी विभाग दिल्ली की चुनी हुई सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। संवैधानिक पद पर रहकर संविधान की धज्जियां उड़ाना शोभा नहीं देता है। 

विज्ञापन

उपराज्यपाल ने 30 मई को दिल्ली जल बोर्ड की बैठक की थी। उसके दो दिन बाद आम आदमी पार्टी ने उस जल बोर्ड की बैठक पर कई सवाल सामने रखे थे। बावजूद शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री को सूचित किए बिना फिर से दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को बुलाया। उनके साथ पप्पन कलां प्लांट और ढांनसा रेगुलेटर का दौरा किया। बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल ठीक करने के लिए और इन पर काम करने के लिए दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी की सरकार को तीन-तीन बार चुनकर भेजा है। 90 फीसदी से ज्यादा विधानसभा की सीटें दी हैं। 


 

उन्होंने उपराज्यपाल को याद दिलाया कि उनके अधिकार में सिर्फ और सिर्फ तीन क्षेत्र आते हैं। पहला जमीन, दूसरा लॉ एंड ऑर्डर और तीसरा दिल्ली पुलिस है। चौथा अधिकार क्षेत्र एमसीडी भी जुड़ गया है। वह अपना घर ठीक कर ले यही बहुत है। दिल्ली की सड़कों पर कितनी गंदगी है यह उन्हें देखने की आवश्यकता है। तीन कूड़े के पहाड़ों को देखने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed