{"_id":"5e3caa198ebc3ee5dc1d7eda","slug":"aam-aadmi-party-launched-website-on-the-name-of-home-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः गृह मंत्री के नाम से आम आदमी पार्टी ने लांच की वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः गृह मंत्री के नाम से आम आदमी पार्टी ने लांच की वेबसाइट
Fri, 07 Feb 2020 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 Feb 2020 05:36 AM IST
विज्ञापन
आप की वेबसाइट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम से एक वेबसाइट लांच की है। ‘अमित शाह का उल्टा चश्मा’ नामक वेबसाइट पर दिल्ली सरकार के उन कार्यों को दिखाया गया है जिन पर गृह मंत्री सवाल उठाते रहे हैं। इस पर दिल्ली में पहले और केजरीवाल सरकार आने के बाद बदले हालात को भी दिखाया गया है।
विज्ञापन
आप ने व्यंगात्मक तरीके से अमित शाह पर हमला किया है। वेबसाइट पर यह दिखाने की कोशिश की गई है कि गृहमंत्री का चश्मा उल्टा है। इससे उनको चीजें ठीक-ठीक नहीं दिख रही हैं।
विज्ञापन
तभी उनको दिल्ली में लगे सीसीटीवी कैमरे नहीं दिखाई दिए, जबकि उनके रोड शो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रहे हैं। अमित शाह को दिल्ली के सरकारी स्कूलों व अस्पतालों में कोई काम नहीं दिखता है, जबकि देश ही नहीं, पूरी दुनिया में दिल्ली के शिक्षा व स्वास्थ्य मॉडल की तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
एक पदाधिकारी ने बताया कि दिल्ली के लोगों से अपील की जा रही है कि वह www.amitshahkaultachashma.com पर जाएं और अमित शाह का उल्टा चश्मा साफ कर उन्हें दिल्ली में हुए काम को दिखाने में मदद करें। इस पर हर कोई पहुंच सकता है।
सोशल मीडिया पर भी इसका प्रचार किया जा रहा है। होम पेज पर दिखने वाली सात तस्वीरों में एक मोहल्ला क्लीनिक, एक रैन बसेरा, एक खेल का मैदान, सरकारी स्कूलों के तीन चित्र और एक स्ट्रीट लाइट से जुड़ी हैं।