फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aam aadmi party jan samvad yatra starts

आप की जनसंवाद यात्रा शुरू, गोपाल राय बोले-कांग्रेस खत्म, भाजपाई कुर्सी के लिए आपस में लड़ रहे हैं

Mon, 02 Sep 2019 01:43 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 02 Sep 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi party jan samvad yatra starts
जव संवाद यात्रा में गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में सत्तारूढ़ आप ने रविवार को रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से जनसंवाद यात्रा शुरू की। पार्टी की योजना यात्रा को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में ले जाने की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने भाजपा व कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा कि देश में जनता जनार्दन है। उसकी अदालत में हम आप, भाजपा और कांग्रेस तीनों के जनहित के कार्यों का हिसाब-किताब रखने आए हैं। 1993 में दिल्ली में भाजपा, फिर लगातार 15 साल कांग्रेस की सरकार रही। पिछले 5 वर्ष में आप सरकार के विकास के काम 70 साल के विकास से अधिक हैं। दुनियाभर के देशों से लोग दिल्ली के सरकारी स्कूलों का शिक्षा मॉडल देखने आ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होनें कहा कि सरकारी अस्पतालों में सभी तरह के इलाज और दवाइयां बिल्कुल मुफ्त हैं। मोहल्ला क्लीनिक की चर्चा अमेरिका तक में होती है। एक बार भी बिजली के दाम नहीं बढ़ाए गए। पिछली सरकार हर 6 महीने में बिजली के दाम बढ़ा देती थी। दिल्ली की कायापलट हुई है। अरविंद केजरीवाल का मुकाबला करने वाला कोई नेता न तो भाजपा में है और न ही कांग्रेस में।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो चुकी है। भाजपा के नेता कुर्सी के चक्कर में आपस में ही मुकाबला करने में लगे हैं। गोपाल राय ने इस दौरान रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से नियुक्त 28 मंडल प्रभारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपा। इनमें हाईकोर्ट के वकील निशांत दीवान, रोहिणी कोर्ट के वकील सत्यप्रकाश, रोहिणी कोर्ट की वकील आशा ज्योति आर्य तथा समाजसेवी अजय कपूर आदि थे।


3 अक्तूबर तक जारी रहेगा अभियान

जनसंवाद यात्रा दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग दिन जाएगी। 3 अक्तूबर तक यह अभियान चलेगा। इस कार्यक्रम का मकसद दिल्ली की जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। इस दौरान सरकार के पिछले 5 साल के कामों पर जनता की प्रतिक्रिया ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed