फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party erupted LG, No answer on contributions.

एलजी पर भड़की आम आदमी पार्टी, चंदे पर जवाब नहीं

Tue, 02 Jun 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party erupted LG, No answer on contributions.

दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में बिहार के पुलिसकर्मियों की तैनाती पर एलजी के आपत्ति पर आम आदमी पार्टी ने इसे संविधान के विरुद्ध बताया है।

विज्ञापन


पार्टी ने एलजी पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि एलजी पीएमओ के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने पद के साथ संविधान का भी मजाक बनाया है। हाईकोर्ट के सबकुछ साफ-साफ कहने के बाद भी दिल्ली सरकार को परेशान करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
पार्टी दफ्तर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि एसीबी में बिहार पुलिसकर्मियों की नियुक्ति पूरी तरह से कानूनी है। यह संविधान के तहत हुआ है। इससे पहले यूपी के अधिकारी भी दिल्ली सरकार में तैनात हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर एलजी को अब आपत्ति क्यों है? आशुतोष ने कहा कि एलजी साहब सरकार की राह में रोड़ा बन रहे हैं। जान बूझकर ऐसा किया जा रहा है। आशुतोष ने कहा कि एलजी को रोजाना केंद्रीय गृह मंत्रालय से आदेश आता है कि आज उन्हें क्या करना है।

'अगर गलत हैं तो जेल भेज दो'

Aam Aadmi Party erupted LG, No answer on contributions.

उन्होंने कहा कि अगर एसीबी मजबूत होता है तो इससे चोरों और भ्रष्ट लोगों को डरने की जरूरत है। बीजेपी इससे क्यों डर रही है। केंद्र सरकार एलजी के माध्यम से दिल्ली सरकार के काम में रोड़ा पैदा कर रही है।

एलजी अपनी कुर्सी बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। आशुतोष ने कहा कि दिल्ली सरकार की नियुक्तियों में संविधान की मर्यादा का ख्याल रखा जा रहा है। एसीबी को अपने कब्जे में लेकर केंद्र सरकार किसे बचाने की कोशिश कर रही है।

वह भी तब जब हाईकोर्ट कह चुका है। दिल्ली विधानसभा में पूर्ण बहुमत से एसीबी को लेकर आए केंद्र सरकार की अधिसूचना को खारिज किया जा चुका है।

चुनाव में दो करोड़ के चंदे पर गोलमोल जवाब-
चुनाव के दौरान पार्टी को मिले दो करोड़ के चंदे को लेकर पूछे गए सवाल पर आशुतोष ने उसका जवाब देने के बजाए कहा कि अगर हमने गलत किया है तो उसकी जांच करें। केंद्र सरकार जेल भेज दे।

दरअसल उनसे चेक देने वाले मुकेश कुमार के आयकर विभाग में दिए गए जवाबों को लेकर सवाल पूछा गया था। जिसमें उसने आम आदमी पार्टी के कोषाध्यक्ष संजू को जानने की बात कही थी। आशुतोष ने संजू के बारे में तो कुछ नहीं बताया लेकिन कहा कि अगर वह गलत किया है तो केंद्र सरकार जांच कर हमें जेल भेज दे। उन्होंने कहा कि हम जांच के लिए तैयार हैं। साथ ही अन्य दलों को मिले चंदे की भी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed